ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022: दीपक डोबरियाल ने अपना अवॉर्ड किया जान्हवी के नाम, बोले- उनकी फैन फॉलोइंग

    ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में दीपक डोबरियाल ने जब अवॉर्ड जीता तो उन्होंने इसे जान्हवी कपूर के नाम कर दिया। इसके पीछे की उन्होंने एक बड़ी वजह बताई है। 

    ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022: दीपक डोबरियाल ने अपना अवॉर्ड किया जान्हवी के नाम, बोले- उनकी फैन फॉलोइंग

    अंग्रेजी मीडियम, तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों तड़क लगाने वाले दीपक डोबरियाल लोगों को खूब पसंद आती है। हर फिल्म में वो अपनी एक्टिंग से जान डाल देने का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म गुड लक जैरी की थी। फिल्म में दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन एक्टर हाल ही में इस बात का खुलासा करते हुए दिखाई दिए हैं कि लोगों ने फिल्म गुड लक जैरी सिर्फ जान्हवी कपूर की वजह से देखी थी। 

    दरअसल दीपक डोबरियाल हाल ही में ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर उन्हें बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल- फिल्म कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला। अपनी विनिंग स्पीच में एक्टर ने इस बात का जिक्र किया कि फैंस ने गुड लक जेरी को केवल जान्हवी कपूर की वजह से देखा जबकि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैं, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं देखा और गुड लक जैरी को केवल जान्हवी की बड़ी फैन फॉलोइंग के कारण देखा गया, इसलिए वह अपना अवॉर्ड जान्हवी को डेडिकेट करना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो पहली बार ही बॉलीवुड में ऐसा कोई स्टार इस तरह से अपनी फीमेल को स्टार को अपनी ही अवॉर्ड डेडिकेट करता नजर आया है।

    हाल ही में दीपक डोबरिया ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी जबरदस्त की कोई भी हंसने पर मजबूर हो जाएं। भले ही एक्टर सपोर्टिंग या फिर साइड रोल करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ते है कि कोई उन्हें भूला नहीं पता। एक्टर का जन्म 1 सितंबर 1975 को हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में आई फिल्म मकबूल के साथ की थी। अब वो अपनी मेहनत से कहां पर है ये बात तो हम सभी जानते हैं।

    Tags