शहनाज गिल ने हरियाणवी म्यूजिक में रखा कदम, इस रैपर के साथ दिखाएंगी जलवा

    शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर एक साथ मिलकर एक गाने में नजर आएंगे। ये एक हरियाणवी ड्यूट सॉन्ग है। हाल ही में दोनों ने एक साथ सोशल मीडिया पर फोटो तस्वीर शेयर की है।

    शहनाज गिल ने हरियाणवी म्यूजिक में रखा कदम, इस रैपर के साथ दिखाएंगी जलवा

    शहनाज गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन गई हैं। उन्होंने जबसे बिग बॉस 13 से अपना फेम बनाया है, वो तब से ही लगातार पॉपुलर होती जा रही हैं। वो म्यूजिक वीडियो में तो नजर आई हीं, इसके अलावा उन्हें सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' भी मिल गई है। हालांकि उनकी इस डेब्यू फिल्म में उनका क्या रोल होगा, ये सामने नहीं आया है। अब एक्ट्रेस एक और वजह से सुर्खियों मे हैं। दरअसल अभी तक उन्हें सिर्फ पंजाबी गानों में देखा और सुना गया था लेकिन अब उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक में कदम रखा है।

    हाल ही में एमटीवी हसल 2.0 विनर एमसी स्क्वायर ने शहनाज गिल के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक वीडियो पोस्ट की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ''क्या पक रहा है?" एमसी स्क्वायर का असली नाम अभिषेक बैंसला है और वो एक रैपर हैं। वो पिछले 8 नवंबर को ही एनटीवी का शो जीते हैं। अब शहनाज और एमसी दोनों एक साथ एक गाने में दिखाई और सुनाई देने वाले हैं।

    शहनाज ने इस गाने के बार में कहा है, ''ये एक हरियाणवी ड्यूट है जिसे एसमी ने लिखा और कंपोज किया है और मैंने हरियाणवी टच दिया है थोड़ा इसमें। ये रैप और सिंगिंग का मिक्स है।''

    शहनाज गिल अकसर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वो फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवार्ड्स में गई थीं। यहां उन्हें राइजिंग स्टार का अवॉर्ड मिला था और एक्ट्रेस ने ये अवॉर्ड अपने सबसे अजीज दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया जो अब इस दुनिया मे नहीं हैं।

    Tags