वाइफ गिन्नी ने लगाई कपिल शर्मा की क्लास, कपूर फैमिली के सामने हुई फजीहत
पत्नी गिन्नी चतरथ ने बैठे बैठे लिए कपिल शर्मा के मजे, हंस हंसकर लोटपोट हुए रणबीर कपूर

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपना कॉमेडी शो इस बार टीवी नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर ला रहे हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ट्रेलर पहले आ चुका है जिसमें कई सेलेब्स नजर आ थे। लेकिन अब पता चला है कि पहले एपिसोड में कपूर फैमिली नजर आएगी। इसका एक नया प्रोमो नेटफ्लिक्स इंडिया ने जारी किया है। इसमें रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर को मस्ती करते देखा जा सकताइस है।
प्रोमो में कपिल शर्मा बताते हैं कि रणबीर कपूर बहन रिद्धिमा के कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर दिया करते थे। तभी रणबीर कपूर कहते हैं कि उन्होंने तो मम्मी नीतू कपूर की ज्वैलरी भी गिफ्ट की हैं। रिद्धिमा कहती हैं कि उनकी जेनरेशन ने फुल मजे किए हैं। प्रोमो में बाकी कलाकार जैसे कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर भी अपने अपने कैरेक्टर्स में मजे करते हुए दिखते हैं।
इसी बीच में एक बड़ा मजेदार सीन देखने को मिलता है। रणबीर कहते हैं कि वो राहा को उनके शो पर लाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। कपिल अपनी बात बताते हैं और कहते हैं कि वो पहले बच्चे को संभालते थे लेकिन गिन्नी दूसरा बच्चा करने में बिजी थीं। तभी गिन्नी माइक लेकर बोलती हैं कि वो मेहरबानी किसकी थी। उल्टा कपिल की क्लास लग जाती है। वो जल्दी से बोलते हैं कि माइक लो। वरना कपिल की और पोल खुलने लगती।
कपिल शर्मा का ये नया सीजन का कॉमेडी शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर आएगा। उनके शो में आगे आमिर खान, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स आने वाले हैं।
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा हुए रीयूनाइट
इस शो के जरिए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर पिछले 6 साल बाद दोबारा काम कर रहे हैं। दोनों की वापसी से दर्शक काफी खुश हैं। सुनील ग्रोवर दोबारा गुत्थी के कैरेक्टर में आए हैं। उनका ये कैरेक्टर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता था। इस बार भी लोगों को उनसे बहुत उम्मीद है।