उर्फी जावेद और एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत फिर दिखे साथ, फिर बढ़ रही है नजदीकियां?
उर्फी जावेद और पारस कलनावत एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों एक वक्त पर एक दूसरे का नाम भी नहीं लेते थे। लेकिन अब दोनों के दोबारा साथ आने की अटकलें लग रही हैं।
![उर्फी जावेद और एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत फिर दिखे साथ, फिर बढ़ रही है नजदीकियां? उर्फी जावेद और एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत फिर दिखे साथ, फिर बढ़ रही है नजदीकियां?](https://imagesv2.desimartini.com/images/202211/parasa-kalnavata-oura-urafa-javatha-1667443195.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
उर्फी जावेद वैसे तो अपनी ड्रेसेस के लिए जानी जाती हैं लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले जहां उर्फी जावेद अपने एक्स बॉयफ्रेंड से दूर ही रहती थीं, अब दोनों साथ साथ नजर आने लगे हैं। पहले पारस कलनावत उर्फी जावेद की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे और अब दोनों एक साथ अंजलि अरोड़ा के बर्थडे में दिखे हैं। पारस कलनावत ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। ये दरअसल एक सेल्फी है जिसे पारस ने क्लिक की है। उनके पीछे उर्फी जावेद और एक शख्स नजर आ रहा है। उर्फी ने खुद ये तस्वीर अपने इंस्टा पर भी रीपोस्ट की है। पारस ने अंजलि के बर्थडे के लिए पूरा ब्लैक आउटफिट चुना था। जबकि उर्फी एक ओवरकोट में नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद और पारस कलनावत अब अपने इंटरव्यूज में भी एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। उर्फी ने उन्हें तब बधाई दी थी जब एक्टर ने झलक दिखला जा 10 में कदम रखा था। इसके बाद पारस ने भी कहा था कि उर्फी एक हार्ड वर्किंग वूमेन हैं।
पिछले दिनों उर्फी की तबियत थी खराब
उर्फी जावेद जब दिवाली के बाद स्पॉट हुई थीं तो उन्होंने बताया था कि उनकी तबियत खराब थी। उन्हें टायफाएड हो गया था। उर्फी ने बताया था कि अब वो बेहतर हैं। इस मौके पर उनका एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक गरीब महिला को कुछ पैसे और दिवाली का गिफ्ट दे रही थीं। उनका ये वीडियो देखकर लोग उनसे खुश हो गए थे और बोल रहे थे कि उर्फी के अंदर दिल भी है। उस गरीब महिला ने भी उर्फी को खूब आशीष दिया। उर्फी कुछ समय पहले ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं। हालांकि उनका ये गाना ज्यादा कमाल नहीं कर पाया।