अपनी बर्थडे पार्टी में पटाखा बनकर पहुंचीं आम्रपाली दुबे, तस्वीरें देखकर थम गई फैंस की धड़कन

    कुछ देर पहले ही भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

    अपनी बर्थडे पार्टी में पटाखा बनकर पहुंचीं आम्रपाली दुबे, तस्वीरें देखकर थम गई फैंस की धड़कन

    भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिन ही आम्रपाली दुबे ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। आम्रपाली दुबे अब 36 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर आम्रपाली दुबे ने अपने खास दोस्त और परिवार के लोगों को शानदार पार्टी दी थी। कुछ समय पहले ही आम्रपाली दुबे ने अपने बर्थडे बैश की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली दुबे ब्लैक कलर का स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे के इस बोल्ड अंदाज ने फैंस की हालत खराब कर दी है। 

    लोग आम्रपाली दुबे की तस्वीरों ने अपनी जगर ही नहीं हटा पा रहे हैं। वह बात अलग है कि आम्रपाली दुबे का ध्यान तो केवल फोन पर है। तस्वीर क्लिक करवाते समय भी आम्रपाली दुबे फोन पर बात करती नजर आईं। अपनी इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने लिखा, 'ये मेरी बर्थडे पार्टी है। आप सभी की विशेज और कोलैबोरेशन ने मेरे जन्मदिन को खास बना दिया है। मेरा जन्मदिन बहुत खूबसूरत लग रहा है।' 

    आगे आम्रपाली दुबे ने लिखा, 'अगर किसी की विश या पोस्ट मैं नहीं चेक कर पाई हूं तो मैं इस गलती के लिए माफी मांगती हूं। मैंने आप सभी की विशेज पर रिप्लाई करने की पूरी कोशिश की है। मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का धन्यवाद...।' गौरतलब है कि बीते दिन भोजपुरी सिनेमा के लगभग हर एक सितारे ने आम्रपाली दूबे को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस लिस्ट में मनोज वाजपेयी, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारों का नाम शामिल है।

    कल पूरा दिन आम्रपाली दूबे अपने जन्मदिन की पोस्ट को शेयर करने में व्यस्त थीं। तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अपनी पार्टी के दौरान भी आम्रपाली दूबे फैंस को विशेज का जबाव दे रही थीं। आम्रपाली दूबे की इस अदा ने फैंस का तो दिल ही जीत लिया है। 

    Tags