विघ्नहर्ता गणेश की 'पार्वती' आकांक्षा पुरी अब पवन सिंह संग लगाएंगी ठुमके, तस्वीरें वायरल

    आकांक्षा पुरी ने अब भोजपुरी गानों पर दिखाएंगी लटके झटके, पवन सिंह के साथ मटकाएंगी कमरिया

    विघ्नहर्ता गणेश की 'पार्वती' आकांक्षा पुरी अब पवन सिंह संग लगाएंगी ठुमके, तस्वीरें वायरल

    टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिछली बार उन्हें मीका के स्वयंवर में देखा गया था और उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद भी शो जीत लिया था। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की और दोनों ये कह दिया कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा पुरी को वैसे सबसे ज्यादा फेम सीरियल विघ्नहर्ता गणेश से मिला था और एक्ट्रेस ने उसमें पार्वती का रोल किया था। 

    अब आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। वो अब भोजपुरी के बड़े स्टार पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी म्यूजिक गाने में नजर आएंगे। लगावेलू लिपिस्टिक सिंगर ने आकांक्षा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

    इन तस्वीरों में पवन सिंह मूछें के साथ लाइट कलर का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। जबकि आकांक्षा लाल कलर के लहंगे में रंग जमा रही हैं। एक्टर और सिंगर ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। दूसरी फोटो में गाने की पूरी टीम साथ में दिख रही है और पीछे सेट भी दिख रहा है जहां ये गाना शूट हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, ''गुड मॉर्निंग, रोमांटिक सोंग कंप्लीट।''

    दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक ने लिखा, ''धुआं धुआं हो जाई बॉस।'' तो इसी तरह दूसरे ने लिखा, ''जियो मेरे शेर।'' एक और कमेंट में इसी तरह लिखा गया है, ''लहर और कहर दोनों जारी रखिए।''

    पवन सिंह और आकांक्षा पुरी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। आकांक्षा पुरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पहले काफी सुर्खियों में रही हैं। उनका पारस छाबड़ा के साथ रिलशन था लेकिन जब वो बिग बॉस 13 में गए थे तो उनकी माहिरा शर्मा के साथ नजदीकियां बढ़ गईं और आकांक्षा संग उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि आकांक्षा भी बाद में अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गई थीं।

    Tags