मौत वाले दिन रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का गाना, पवन सिंह आए नजर

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का गाना उनकी मौत के दिन ही रिलीज हुआ, लोगों ने खूब दिया प्यार

    मौत वाले दिन रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का गाना, पवन सिंह आए नजर

    भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे की सुसाइड ने चारों तरफ सनसनी मचा दी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी हैरान हैं। एक्ट्रेस मात्र 25 साल की थीं। वाराणसी के एक होटल में उन्होंने आत्महत्या की और उनकी मौत की ये खबर चारों तरफ फैल गई। भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल निरहुआ, पवन सिंह और पूनम दुबे समेत तमाम स्टार्स ने दुख जताया है। 

    आकांक्षा को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि एक्ट्रेस ऐसा कोई कदम उठाएंगी। यहां तक कि एक्ट्रेस ने सुसाइड से कुछ घंटों पहले ही हंसता खेलता अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। एक्ट्रेस पूरी तरह से नॉर्मल थीं।

    इतना ही नहीं मौत वाले दिन ही आकांक्षा दुबे का एक गाना भी रिलीज हुआ। इस गाने का नाम है, 'ये आरा कभी हारा नहीं'। इस गाने को खबर के बाद खूब देखा गया। इस म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा दुबे और पवन सिंह देखने को मिलेंगे। गाना काफी वायरल हो गया क्योंकि रिलीज होते चंद घंटों में इस गाने के व्यूज मिलियन पार हो गए।

    अभी नहीं पता कि एक्ट्रेस और किन किन प्रोजेक्ट में नजर आने वाली थीं। लेकिन इस गाने को देखकर और उनके अभी तक के काम को देखकर लगता है कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो ठीक ही थी। एक्ट्रेस के जाने के बाद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर सिंह ने भी बड़ी ही भावुक पोस्ट शेयर की है। वहीं रानी चटर्जी ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, ''इस न्यूज पर विश्वास नहीं हो रहा। क्या लिखना चाहिए, लेकिन इतनी जल्दी चले जाना गलत है। तुम्हारी आत्मा तो शांत मिले जो कि अब इस दुनिया में नहीं बल्कि स्वर्ग में होगी। बहुत दुख हो रहा है। ओम शांति।'' वहीं आम्रपाली ने लिखा, ''झे तुम्हारे साथ खिचवायी हर तस्वीर सिर्फ़ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।'' कुछ दिनों पहले तुनिषा शर्मा क सुसाइड ने भी सबको हिलाकर रख दिया था।

    Tags