दुबई नहीं बल्कि मुंबई में ही अपना डेरा जमाने वाले हैं अब्दु रोजिक, लोग बोले- वेरी चा

    अब्दु रोजिक का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें उन्होंने पपराजी को बताया कि वो मुंबई में रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। लेकिन लोग ने अब्दु पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। 

    दुबई नहीं बल्कि मुंबई में ही अपना डेरा जमाने वाले हैं अब्दु रोजिक, लोग बोले- वेरी चा

    बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब्दु रोजिक भी फैंस के बीच अपने किसी न किसी वीडियो के वजह से छाए रहते हैं। हाल ही में अब्दु रोजिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पपराजी को बताया कि वो जल्दी मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद खुश होने की बजाए गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं। 

    दरअसल विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अब्दु रोजिक का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अब्दु रोजिक गाड़ी से उतरकर पपराजी को ये बताते हुए दिखाई देते हैं कि वो जल्दी मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। अब्दु बताते हैं कि जब वापस लौटेंगे तब जाकर मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोलेंगे। आप भी यहां देखिए अब्दु रोजिक द्वारा शेयर किया गया वीडियो। 

    अब्दु रोजिक के इस वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई बी उठ के मुंबई में आ जाता है और मुंबई वाले सपोर्ट भी करते हैं। सो सेड सो सेड। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- जितना सीधा बनता है उतना है नहीं पता नहीं क्यों? तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- छोटू को भाई ने लगता है गोद ले लिया। चौथे यूजर ने कमेंट कर लिखा- वैरी चलाक ब्रो मुंबई हर किसी की किस्मत चमकता है। पांचवें यूजर ने लिखा- फालतू में छा गया। इसके अलावा कुछ लोग अब्दु को वापस दुबई भेजने की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब ये कि अब्दु का अंदाज अब लोगों को बहुत कम पसंद आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब्दु रोजिक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो शाहरुख खान के गाने पर जमकर डांस कर रहे थे।

    Tags