बिग बॉस शो को लेकर अभिषेक मल्हान ने खोली पोल, सलमान खान पर लगा डाला भेदभाव का आरोप

    अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस 17 के मुनव्वर फारूकी के विनर बनते ही सलमान खान को लेकर अपनी क्लास लगा दी। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा जिससे सभी लोग सहमत होते दिखे हैं। 

    <p>अभिषेक मल्हान</p>

    अभिषेक मल्हान

    बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी के दिन बेहद ही शानदार तरीके से हुआ। इस सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की है। वहीं, दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार रहे हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर मौजूद रही मन्नारा चोपड़ा। कई लोगों को ये लगा था कि अभिषेक कुमार इस बार विनर बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसी चीज को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 के सेकेंड रनर अप अभिषेक मल्हान अपनी बात रखते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए मुनव्वर फारूकी और सलमान खान पर वार करने का काम किया है। 

    दरअसल अभिषेक कुमार को सपोर्ट करते हुए अभिषेक मल्हान ने अपने पोस्ट में लिखा कि सलमान खान के आगे तो कभी अभिषेक नाम का बंदा जीतेगा ही नहीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि वो बिग बॉ में आयुष्मान नाम लेकर एंट्री करेंगे। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ अभिषेक मल्हान का पोस्ट।

    अभिषेक मल्हान के पोस्ट पर लोग कई तरह के कमेंट्स रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई सलमान खान को बताओ की हर कोई अभिषेक बच्चन नहीं होता है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- बिग बॉस जाने की कोई जरूरत ही नहीं है। अभिषेक मल्हान की बात करें तो वो बिग बॉस ओटीटी 2 के अंदर टॉप 2 में आए थे, लेकिन ट्रॉफी एल्विश यादव। 

    ऐसी थी अभिषेक कुमार की जर्नी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 17 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी। इस एक्टर समलान खान ने होस्ट किया था। बिग बॉस 17 जर्नी के वक्त काफी सारा बवाल देखने को मिला था। अभिषेक कुमार और ईशा के बीच शुरू से लकर शो के खत्म होने तक काफी लड़ाई होती दिखाई दी थी। वहीं, समर्थ को पोक करने की वजह से अभिषेक कुमार ने जोरदार थप्पड़ मारा था।

    Tags