हिना खान के बाद अब शहनाज सिंग रोमांटिक होंगे मुनव्वर फारूकी, फैंस के बीच लगाएंगे आग

    बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी जल्दी हिना खान के बाद शहनाज गिल के साथ नजर आ सकते हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 

    हिना खान के बाद अब शहनाज सिंग रोमांटिक होंगे मुनव्वर फारूकी, फैंस के बीच लगाएंगे आग

    बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी की किस्मत चमक सी उठी है। मुनव्वर फारूकी इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मुव्वर फारूकी हिना खान के साथ नजर आए थे। दोनों रोमांटिक गाने हल्की हल्की में गजब की केमिस्ट्री शेयर करते हुए दिखाई दिए थे। दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मुनव्वर फारूकी जल्दी बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के साथ इश्क मराते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल इस चीज को लेकर किसी भी तरह से आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

    दरअसल बिग बॉस न्यूज ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में शहनाज गिल और मुनव्व फारूकी की तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर के साथ लिखा हुआ है कि जल्दी नए म्यूजिक वीडियो में मुनव्वर फारूकी और शहनाज गिल नजर आने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस खबर पर शहनाज गिला और मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन सामने नहीं आया है। उन्होंने इस चीज की पुष्टि नहीं की है। वैसे यदि ये बात सच होती है तो उनके फैंस को काफी खुश होने वाली है। यहां देखिए शहनाज गिल और मुनव्वर फारूकी से जुड़ा पोस्ट। 

    मुनव्वर फारूकी और शहनाज गिल हैं हिट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनव्वर फारूकी जब बिग बॉस के घर में आए थे तो शुरू-शुरू में वो काफी चुप रहे थे, लेकिन बाद में उनका जबरदस्त गेम लोगों को देखने के लिए मिला था। शो में उनकी और अभिषेक कुमार की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आई थी। दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्हें साथ देखकर फैंस हमेशा खुश रहते हैं। यदि बात करें शहनाज गिल की तो वो इन दिनों कई फिल्मों और गानों में काम करती हुई नजर आ रही हैं। 

    Tags