Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने जैद हदीद की जमकर लगा दी क्लास, घर से बेघर हुई आकांक्षा पुरी

    बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला है। शो में सलमान खान जैद हदीद और आकांक्षा पुरी की क्लास लगाते हुए दिखाई दिए। 

    Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने जैद हदीद की जमकर लगा दी क्लास, घर से बेघर हुई आकांक्षा पुरी

    बिग बॉस ओटीटी 2 इस वक्त लोगों के बीच काफी धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीकेंड का वार में इस बार बहुत सारी चीजें देखने को मिली है। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान कई घरवालों को फटकार लगाते हुए दिखाई दिए थे। इसेक अलावा बीते दिन एलिमिनेशन भी देखने को मिला है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़े हाईलाइट्स पर यहां। 

    अब्दु रोजिक की होगी शादी

    बिग बॉस के घर में जब अब्दु रोजिक पहुंचे तो वहां पर ये खुलासा हुआ कि बतौर वाइल्ड कार्ड उन्होंने शो में एंट्री मारी है। सभी घरवालों के साथ मिलते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान जब अब्दु की बेबिका के साथ मुलाकात होती है तब अब्दु का हाथ पकड़ते हुए वो बताती है कि 24 साल की उम्र में उनकी शादी हो सकती है। 

    जैद ने खुद को बताया गे

    इसके अलावा जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी के साथ लिपलॉक करके लोगों के बीच सुर्खियों बंटोर ली है। किस करने के बाद जैद ने आकांक्षा को बैड किसर कहा था। जैद ने ये भी दावा किया था कि वो उन्हें अट्रैक्टिव लगती थी और वो उन्हें किस करना चाहती थीं। लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं है। इसी बातचीत के दौरान दुबई बेस्ड मॉडल ने खुद को गे बताया। 

    घर से बाहर हुई आकांक्षा पुरी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किस वाले बवाल के बाद आकांक्षा पुरी को घर से बाहर होना पड़ा। सलमान खान ने शो के दौरान जैद हदीद और आकांक्षा की जमकर क्लास लगाई। घर के नए कैप्टन होने के चलते अभिषेक बच गए। किस वाले सीन की वजह से आकांक्षा को विरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें कम वोट मिले, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। सलमान खान ने कहा कि दोनों इस टास्क को करने से मना कर सकते थे, लेकिन उन्होंने फिर भी ऐसा किया।

    Tags