इसी साल घोड़ी पर चढ़ने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर, सच छिपाने के चक्कर में फिसली अनन्या पांडे के पापा की जबान?

    हाल ही में चंकी पांडे ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की शादी की खबर उड़ने लगी है। 

    इसी साल घोड़ी पर चढ़ने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर, सच छिपाने के चक्कर में फिसली अनन्या पांडे के पापा की जबान?

    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कुछ समय में ही बॉलीवुड के फेमस कपल बन गए हैं। जब जब आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ नजर आते हैं तब तब सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को अक्सर साथ देखा जाने लगा। कॉफी विद करण में बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने इस खबर पर मुहर भी लगा दी है। अब जाकर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने एक दूसरे के बारे में बात करनी शुरू की है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

    इस खुलासे के बाद से ही लोगों ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की शादी की बात करनी शुरू कर दी है। फैंस लगातार जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कब शादी करने वाले हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की शादी की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। 

    दरअसल हाल ही में एक फैन पेज ने दावा किया था कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इस साल यानी 2024 में शादी करने जा रहे हैं। वायरल हो रही इस पोस्ट को चंकी पांडे ने लाइक कर दिया है। बस फिर क्या था चंकी पांडे की लाइक की गई ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब लोगों को लग रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अब तक भी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। 

    Tags