अंकित गुप्ता ने जानबूझकर दिखाया बिग बॉस 16 को ठेंगा, वजह जानकर खड़े हों जाएंगे कान

    अंकित गुप्ता ने जिस वजह से बिग बॉस 16 छोड़ा, क्या वो प्रियंका को नहीं पता थी?

    अंकित गुप्ता ने जानबूझकर दिखाया बिग बॉस 16 को ठेंगा, वजह जानकर खड़े हों जाएंगे कान

    अंकित गुप्ता बिग बॉस 16 से बाहर हो गए हैं। उनके जाने का सबसे ज्यादा असर प्रियंका चहर पर पड़ा है। प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। लेकिन घर से बाहर आते ही खबर आई कि अंकित को एक नया शो मिल गया है। रवि दुबे और सरगुन के इस शो का हालांकि नाम भी सामने नहीं आया है। तो क्या पहले से ही अंकित का ये शो तय था और इसलिए अंकित एक तय समय मे ही बाहर आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक अंकित कल यानी सोमवार को अपने नए शो का प्रोमो शूट करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं। प्रोमो शूटिंग के बाद एक्टर चंडीगढ़ रुककर ही अपने शो की शुरुआत कर सकते हैं। अंकित के नए शो में अनिरुद्ध दवे को विलेन बनाने की बात कही जा रही है।

    वैसे बिग बॉस के घर से निकलते वक्त जब प्रियंका रोईं हैं तो उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं है कि अंकित को बाहर एक नया शो मिल गया है। प्रियंका बिलख बिलख कर रो रही थीं। अंकित का घर में सफर डावांडोल ही रहा था। हर कोई उन्हें यही कहता रहता था कि वो घर में ज्यादा पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हैं। कई बार खुद बिग बॉस और सलमान खान ने भी उन्हें घर में खुलकर और ज्यादा बोलने के लिए कहा। हालांकि घर में कई और सदस्य भी हैं जो अब तक घर में कम ही पार्टिसिपेट कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने खुलना शुरू किया है।

    अंकित और प्रियंका की जोड़ी को वैसे फैंस काफी पसंद करते थे क्योंकि दोनों पहले से ही कपल के तौर पर घर के अंदर आए थे। दोनों ने रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उडारियां से लोगों का खूब दिल जीता था। दोनों घर घर का नाम बन गए थे। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को हमेशा काफी अच्छा दोस्त ही कहा है। लेकिन लोग तो इन्हें कपल मानते हैं। लेकिन अभी जब अंकित घर से बाहर आए तो उन्होंने एक बार फिर से यही कहा कि प्रियंका उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

    Tags