DID सुपर मॉम्स की जज होंगी भाग्यश्री और उर्मिला मंतोड़कर, रेमो डिसूजा भी परखेंगे देश की माओं का टैलेंट

    इस शो को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। चैनल को दो नई जज इस शो के लिए मिल गई है। रिपोर्ट की माने तो उर्मिला मंतोड़कर और भाग्यश्री इस नए सीजन को रेमो डिसूजा के साथ जज करती दिखेंगी।

    DID सुपर मॉम्स की जज होंगी भाग्यश्री और उर्मिला मंतोड़कर, रेमो डिसूजा भी परखेंगे देश की माओं का टैलेंट

    जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स के पिछले सीजन को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। उस शो को गोविंदा, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने जज किया था। अब इसका नया सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। पिछले महीने खबर आई थी कि डांस इंडिया डांस लिल मास्टर के बाद रेमो डिसूजा DID सुपर मॉम्स को जज करेंगे। अब इस शो को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। चैनल को दो नई जज इस शो के लिए मिल गई है। रिपोर्ट की माने तो उर्मिला मंतोड़कर और भाग्यश्री इस नए सीजन को रेमो डिसूजा के साथ जज करती दिखेंगी।

    उर्मिला मंतोड़कर पहले टीवी शो ‘झलक दिखलाजा’ और ‘सुपरस्टार्स’ जज कर चुकी हैं। वहीं भाग्यश्री बतौर जज पहली बार टीवी शो में नज़र आयेंगी। हाल में उन्हें स्टार भारत के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में पति हिमालय दासानी के साथ देखा गया था। दोनों की लवस्टोरी फैन ने खूब पसंद की थी। अब भाग्यश्री को जज के रूप में देखना मजेदार होने वाला है। वैसे भाग्यश्री खुद डांस शो ‘झलक दिखलाजा’ के तीसरे सीजन का हिस्सा रही हैं। अब वो किसी डांस शो की जज कैसी होंगी इसका इंतजार है।

    DID सुपर मॉम्स में ऐसी माओं को मौका देना होता है जिन में टैलेंट तो भरपूर है बस परिवार और बच्चों के चलते वो अपने इस टैलेंट को पीछे कर चुकी थीं। अब ये नया सीजन देश की नई डांसिंग मम्मीज के साथ शुरू होने वाला है। शो में रेमो को अपने वक़्त की शानदार एक्ट्रेसेज उर्मिला मंतोड़कर और भाग्यश्री को साथ देखने में मज़ा आने वाला है।

    Tags