DID सुपर मॉम्स के लिए ऑडिशन देने पहुंची भारती सिंह, कह दी ऐसी बात कि शर्म से लाल हो गये रेमो डिसूजा

    इस शो के लिए कई माओं ने ऑडिशन दिए हैं जिसमें से कुछ सेलेक्ट हुए और कुछ को घर वापस जाना पड़ा। अब इन माओं की लिस्ट में कॉमेडियन भारती सिंह भी शामिल हो गई क्योंकि फिनाले एपिसोड के बीच में कॉमेडियन भी कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को ऑडिशन देने पहुंच गई।

    DID सुपर मॉम्स के लिए ऑडिशन देने पहुंची भारती सिंह, कह दी ऐसी बात कि शर्म से लाल हो गये रेमो डिसूजा

    DID लिटिल मास्टर के फिनाले के बाद अब सुपर मॉम्स का डांस शो शुरू होने जा रहा है। इस शो के लिए कई माओं ने ऑडिशन दिए हैं जिसमें से कुछ सेलेक्ट हुए और कुछ को घर वापस जाना पड़ा। अब इन माओं की लिस्ट में कॉमेडियन भारती सिंह भी शामिल हो गई क्योंकि फिनाले एपिसोड के बीच में कॉमेडियन भी कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को ऑडिशन देने पहुंच गई।

    भारती सिंह हाल में बेटे की माँ बनी हैं। माँ बनने के कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस ने काम शुरू कर दिया और अब वो DID के मच पर नज़र आई। यहां उन्होंने जजेस से रिक्वेस्ट की और सुपर मॉम के लिए ऑडिशन दे दिया। कॉमेडियन ने पुष्पा: द राइज के गाने सामी पर जबरदस्त डांस किया। एक स्टेप में तो वो फ्लोर पर ही लेट गई। बाद में शो के क्रु मेंबर को बीच में आना पड़ा और पैर पकड़ कर भारती को बाहर निकालना पड़ा। वहीं जज की कुर्सी पर बैठी सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय तो बस अपने पेट पर हाथ रख जोर जोर से हंस पड़ी। यहां भारती रेमो से काम मांगती नज़र आई। कॉमेडियन ने कहा ‘सर बैक स्टेज पप्पी ले लो, लेकिन काम दे दो सर’ ये सुन रेमो कुर्सी से नीच आ गिरे और जोर से हंसने लगे।

    बता दें, जल्द ही DID सुपर मॉम्स शुरू होने जा रहा है। ये तीसरा सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो पर उर्मिला मंतोडकर और भाग्याश्री कोरियोग्राफर रेमो के साथ शो जज करती देखेंगी। इन तीनों की तिकड़ी देखने का इंतजार हो रहा है। वहीं सुपर मॉम्स में अपने बच्चों को लिए ऑडिशन देने पहुंची माओं के जज्बे की तारीफ हो रही है। ये माएं नहीं बल्कि जबरदस्त डांसर भी हैं जो अपने बच्चे की वजह से अपना सपना पूरा करेंगी। शो का इंतजार बढ़ गया है।

    Tags