सौंदर्या शर्मा ने भी किया है भोजपुरी गानों में काम, पवन सिंह के साथ 'तुमसा कोई प्यारा' म्यूजिक वीडियो में आई थीं नज़र

    क्या आप जानते हैं सौंदर्या शर्मा हिंदी फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ गानों में नज़र आ चुकी हैं। ये गाना पिछले साल रिलीज़ हुआ था। हिंदी सॉन्ग 'तुमसा कोई प्यारा' के भोजपुरी वर्जन में नज़र आई थीं। इस गाने को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था।

    सौंदर्या शर्मा ने भी किया है भोजपुरी गानों में काम, पवन सिंह के साथ 'तुमसा कोई प्यारा' म्यूजिक वीडियो में आई थीं नज़र

    बिग बॉस 16 में नज़र आ रही सौंदर्या शर्मा को ऑडियंस पसंद करने लगी है। गौतम विग के साथ उनके रिश्ते को फेक कहने के बाद भी लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सौंदर्या शर्मा हिंदी फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ गानों में नज़र आ चुकी हैं। ये गाना पिछले साल रिलीज़ हुआ था। हिंदी सॉन्ग 'तुमसा कोई प्यारा' के भोजपुरी वर्जन में नज़र आई थीं। इस गाने को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था।

    नई दिल्ली में डेंटिस्ट की पढ़ाई और प्रक्टिस करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग ट्रेनिंग ली। उन्हें रक्ताचल जैसी फिल्मों से ब्रेक मिला। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड फिल्म के लिए भी ऑडियंस दिया था। हालांकि, उन्हें इस फिल्म में रोल मिला नहीं।

    बता दें, सौंदर्या शर्मा इन दिनों बिग बॉस 16 में नज़र आ रही हैं। शो के शुरुआती हफ्तों में एक्ट्रेस गायब थीं। लेकिन गौतम विग के साथ बढ़ी उनकी नज़दीकियों ने उन्हें नई पहचान दे दी है। लेकिन शो के होस्ट सलमान खान और करण जौहर ने दोनों के रिश्ते को फेक बताया था। इसके बाद भी इस जोड़ी को बाहर बैठी जनता समेत गौहर खान जैसे सेलेब्स का सपोर्ट मिला। सौंदर्या अब घर की लड़ाई और बाकी एक्टिविटी में भी शामिल दिखती हैं। बस उम्मीद है इस बार नॉमिनेशन में वो एविक्ट न हो जाये।

    Tags