शालीन भनोट ने पहले 'खतरों के खिलाड़ी' किया रिजेक्ट, अब रोहित शेट्टी के पैरों में गिरे आए नजर

    खतरों के खिलाड़ी 13 को रिजेक्ट करने के बाद अब रोहित शेट्टी के पैरों में गिरते क्यों नजर आए शालीन भनोट?

    शालीन भनोट ने पहले 'खतरों के खिलाड़ी' किया रिजेक्ट, अब रोहित शेट्टी के पैरों में गिरे आए नजर

    टीवी पर एक बार फिर से रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 टीवी पर दस्तक दे रहा है। शो का काफी बज बना हुआ है। शो 15 जुलाई से कलर्स टीवी पर रात 9 बजे से आएगा। इस बीच रोहित शेट्टी भी शो प्रमोट करते नजर आ रहे हैं और कुछ इवेंट्स पर भी दिखाई दिए हैं। इन्हीं में से एक इवेंट में रोहित शेट्टी की मुलाकात शालीन भनोट से हुई।

    कैमरे के सामने शालीन भनोट रोहित शेट्टी के पांव छूते नजर आए। दोनों ने कुछ देर बात की और फिर शालीन चले गए। इस मौके पर रोहित शेट्टी ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में दिखे जबकि शालीन भनोट ब्लैक कलर की ओवरसाइज जैकेट और जींस मे नजर आए।

    अब शालीन को इस तरह से रोहित शेट्टी के पैरे छूते देखकर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल शालीन जब बिग बॉस 16 में थे तब रोहित शेट्टी एक बार घर में आए थे और उन्होंने शालीन को खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का मौका दिया था लेकिन एक्टर ने साफ मना कर दिया था। अब एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''मुंह पे मना कर दिया था खतरों के खिलाड़ी के लिए पगला।'' एक और ने लिखा, ''KKK में आ रहा है क्या?'' 

    बिग बॉस में शालीन को काफी फेक माना जाता था। इसलिए एक यूजर ने लिखा, ''फेक इंसान है।'' दूसरे ने लिखा, ''ये सोच रहा है कि ये अभी भी बिग बॉस मे है।'' एक और कमेंट में लिखा गया कि शालीन ये रोहित शेट्टी से फिल्म पाने के लिए कर रहे हैं।

    शालीन भनोट वैसे इन दिनों टीवी सीरियल बेकाबू में लीड रोल में नजर आते हैं। उनके साथ शो में मोनालिसा और ईशा सिंह भी लीड रोल मे हैं। वहीं रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी के बाद अपनी फिल्मों पर काम करना शुरू करेंगे। वो सिंघम 3 भी लेकर आ रहे हैं।

    Tags