Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के खिलाफ जहर उगलने वाले मुनव्वर पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा, जमकर किया जलील

    बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी अभिषेक कुमार के सामने ईशा मालवीय को गलत बताते नजर आए थे। जिसके बाद अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारुकी की क्लास लगा दी है। 

    Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के खिलाफ जहर उगलने वाले मुनव्वर पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा, जमकर किया जलील

    समर्थ जुरेल की बिग बॉस 17 में एंट्री होते ही हंगामा मच गया है। समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17 के घर में ऐलान कर दिया कि वो ईशा मालवीय को डेट कर रहे हैं। हालांकि ईशा मालवीय बार बार समर्थ जुरेल को डेट करने की बात से इनकार करती दिखीं। कुछ समय बाद ईशा मालवीय ने मान लिया कि वो समर्थ जुरेल को डेट कर रही हैं। ईशा मालवीय के ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। वहीं समर्थ जुरेल की वजह से बिग बॉस 17 का घर 2 हिस्सों में बंटा दिखा। 

    जहां कुछ सितारे ईशा मालवीय को सपोर्ट कर रहे थे वहीं कुछ अभिषेक कुमार को सही बता रहे थे। इस दौरान मुनव्वर फारुखी ईशा मालवीय को धोखेबाज बताते नजर आए। मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक कुमार से कहा कि यहां पर अगर कोई गलत है तो वो ईशा मालवीय है। ऐसा बयान देकर मुनव्वर फारुकी बुरा फंस गए हैं। कुछ देर पहले ही लॉक अफ स्टार अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारुकी पर निशाना साध डाला है। 

    मुनव्वर फारुकी की बोलती बंद करने के लिए अंजलि अरोड़ा ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। अंजलि अरोड़ा ने लिखा, 'कभी कभी हम लोग अपनी पर्सनल लाइफ को एक्सोपज करना नहीं चाहते। हर चीज लोगों को नहीं बताई जा सकती। ऐसे में हम कुछ बातें जमाने से छिपाते हैं। अगर तुमने किसी के लिए कुछ किया है तो समर्थ ऐसे मीडिया में नहीं जाता।' 

    आगे मुनव्वर का नाम न लेते हुए अंजलि ने ताना मारा, 'अभिषेके के मां बाप भी शो देख रहे होंगे। उन लोगों पर आखिर क्या बीत रही होगी। ईशा की उम्र फिलहाल 19 साल ही है ब्रेकअप से उबरने में समय तो लगता ही है। ये जो इतना ज्ञान दे रहे हैं दुनिया जानती है (आज जानते हैं कि मैं किसके बारे में बात कर रही हूं) कि उसने खुद लॉक अप में सच बोला है।'

    Tags