Bigg Boss 17: एल्विश यादव ने उड़ाया मुनव्वर फारुकी का मजाक, लाइव में कम व्यूज को लेकर कसा तंज

    मुनव्वर फारुकी पर तंज कसते नजर आए एल्विश यादव, जानिए क्या बोले?

    Bigg Boss 17: एल्विश यादव ने उड़ाया मुनव्वर फारुकी का मजाक, लाइव में कम व्यूज को लेकर कसा तंज

    मुनव्वर फारुकी ने इस बार का बिग बॉस 17 जीता है और शो जीतने के बाद वो लगातार अपने फैंस का धन्यवाद दे रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन मुंबई के डोंगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने शो जीतने के बाद एक रोड शो किया और उसमें हजारों फैंस ने उनकी कार को घेर लिया था। इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर भी लोगों को धन्यवाद देने के लिए लाइव आए। उन्होंने खुलकर लाइव में बातें कीं। लेकिन एल्विश यादव मुनव्वर का मजाक उड़ाते दिखे। 

    दरअसल मामला ये है कि मुनव्वर फारुकी लाइव आए तो लेकिन उनके व्यूज एमसी स्टैन और एल्विश यादव से काफी कम थे। एमसी स्टैन ने जब बिग बॉस 16 जीता था तो उसके बाद वो लाइव आए थे और उन्होंने रिकॉर्ड बना लिया था। उनके 5 लाख 41 हजार व्यूज थे। वहीं जब एल्विश यादव ने जब बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था तो वो लाइव आए थे तो उन्हें 5 लाख 95 हजार रुपये मिले थे। अब बात करें मुनव्वर फारुकी कि तो उन्हें 3 लाख 40 हजार व्यूज मिले थे। 

    इसके बाद एल्विश यादव ने मुनव्वर का मजाक बनाया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक फोटो के साथ लिखा है, ''कोई लाइव आया था क्या?'' इसके बाद उन्होंने इस फोटो को ट्वीट करके कैप्शन में लिखा, ''रिकॉर्ड।'' इस शब्द का साफ मलतब था कि मुनव्वर उनका रिकॉर्ड नहीं तो पाए हैं।

    बात करें मुनव्वर की तो इससे पहले उन्होंने एक और रिएलिटी शो जीता है। मुनव्वर ने कंगना रनौत और एकता कपूर का शो लॉक अप जीता था। इस शो से भी उन्हें काफी फेम मिला था। मुनव्वर फारुकी के साथ इस शो में पूनम पांडे भी थीं जो कि सेमी फाइनलिस्ट बनी थीं। हाल ही में मुनव्वर ने पूनम के पीआर की भी क्लास लगाई है और कहा है कि उनकी पीआर टीम को सर्वाइकल नहीं बल्कि बवासीर हुआ है। 

     

    Tags