Bigg Boss 17 Highlight: प्रियंका चोपड़ा से तुलना होते ही भड़कीं मन्नारा, मुनव्वर ने सलमान के घर को बताया गटर
बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में मुनव्वर और अभिषेक कुमार की वजह से खूब हंगामा हुआ। वहीं ईशा मालवीय भी एक नई आफत में पड़ गईं।

बिग बॉस 17 के घर में कोई भी किसी को नीचा दिखाने में कसर नहीं छोड़ रहा है। यही वजह है जो रोज बिग बॉस 17 के घर में महासंग्राम हो रहा है। बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में भी खूब झगड़े देखने को मिले। दिन निकलते ही मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन ने आपस में लड़ना शुरू कर दिया। मुनव्वर फारुकी ने आरोप लगाए कि विक्की जैन अभिषेक को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। जिसके बाद विक्की जैन और अभिषेक कुमार की भी लड़ाई हो गई। अभिषेक को विक्की जैन ने चमचा बोल दिया। अभिषेक ने दावा किया कि मुनव्वर मजबूरी में आयशा के साथ रिलेशनशिप में था।
मौका मिलते ही आयशा पर मन्नारा ने हमला बोल दिया। मन्नारा ने आयशा को बताया कि ऑरा को उसका किस करना पसंद नहीं आया। ये बात सुनकर विक्की, ईशा और समर्थ को हंसी आ गई। जिसके बाद आयशा ने मन्नारा से लड़ना शुरू कर दिया। वहीं मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के घर को गटर बता देते हैं। मुनव्वर फारुकी दावा करते हैं कि शो में बने रहने के लिए उनको और भी ज्यादा गिरना पड़ेगा।
अनुराग दावा करते हैं कि मन्नारा मुनव्वर फारुकी को पसंद करने लगी हैं। अनुराग ये तक कह देते हैं कि मन्नारा बिग बॉस के घर में लड़कों का इस्तेमाल कर रही हैं। जिसके बाद अनुराग और मन्नारा के बीच बहस हो गई। अनुराग ने मौका पाते ही मन्नारा की तुलना प्रियंका चोपड़ा से कर दी। अरुण और नील को लगता है कि अनुराग मन्नारा के बारे में गलत बोल रहे हैं।
नॉमिनेशन के दौरान ईशा मालवीय मनमानी करती हैं। जिसकी वजह से ईशा की अभिषेक से लड़ाई हो जाती है। नॉमिनेशन में ईशा अंकिता लोखंडे को भी नजरअंदाज करती हैं। जिसके बाद अंकिता उनको खूब जलीकटी बातें सुनाती हैं। वहीं मौका मिलते ही आयशा फिर से बेहोश हो जाती हैं। मन्नारा आयशा को नौटंकी बताती हैं। इस हफ्ते के लिए नील, आयशा, रिंकू और अभिषेक नॉमिनेट हो जाते हैं। वहीं विक्की मुनव्वर को डूबा हुआ लीडर बताते हैं।