Bigg Boss 17 का विनर बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं मुनव्वर फारुखी, एक दिन में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
![Munawar Faruqui in Bigg Boss 17 Munawar Faruqui in Bigg Boss 17](https://imagesv2.desimartini.com/images/202310/munawar-faruqui-1697386332.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
Munawar Faruqui in Bigg Boss 17
मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचा रहे हैं। लोगों को मुनव्वर फारुकी का गेम काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है जो लोग मुनव्वर फारुकी को सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं मुनव्वर फारुकी भी अपने गेम को बखूबी से खेल रहे हैं। इसी बीच मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। मुनव्वर फारुकी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर केवल उनके बारे में ही बात हो रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो मुनव्वर फारुकी ने एक मिलियन ट्वीट का टारगेट पूरा कर लिया है।
मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के पहले ऐसे सितारे हैं जिनके नाम पर इतने ट्वीट किए गए हैं। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी के नाम से कई हैशटैग वायरल हो रहे हैं। इन हैशटैग्स के जरिए फैंस मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस 17 में सपोर्ट कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बनें। ये बात जानकर मुनव्वर फारुकी काफी खुश हो जाएंगे।
फैंस ने तो अभी से मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस 17 का विनर बताना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि मुनव्वर फारुकी अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और ईशा मालवीय जैसे सितारों को पछाड़कर शो जीतने वाले हैं। गौरतलब है कि मुनव्वर फारुकी इस समय मनारा चोपड़ा की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा की दोस्ती लोगों कती निगाहों में चढ़ चुकी है।
हालांकि जिगना वोहरा का तो कुछ और ही कहना है। बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद जिगना वोहरा ने दावा किया है कि मनारा चोपड़ा दोस्ती की आड़ में मुनव्वर फारुकी का इस्तेमाल कर रही हैं ताकि वो गेम में आगे जा सके। इतना ही नहीं जिगना ने तो अपने और मुनव्वर फारुकी की दोस्ती से भी इनकार कर दिया।