Bigg Boss 17: कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं मुनव्वर फारुकी, जेल जाने से लेकर लड़कियों को खूब दिया है धोखा

    मुनव्वर फारुकी हैं बिग बॉस 17 के सबसे कंट्रोवर्सी वाले कंटेस्टेंट्स, इन विवादों से रहा है नाता

    Munawar Faruqui

    Munawar Faruqui

    बिग बॉस शो को अकसर ही कंट्रोवर्सीज का शो कहा जाता है। इस शो में कंटेस्टेंट्स भी अकसर कंट्रोवर्सीज वाले बैकग्राउंड से आते हैं। बिग बॉस सीजन 17 की बात की जाए तो इसमें एक मुख्य नाम मुनव्वर फारुकी का आता है। जो इससे एक स्टैंडप कॉमेडियन हैं और इससे पहले कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाना वाल शो लॉक अप जीत चुकी हैं। उनकी जिंदगी और इस बिग बॉस 17 में भी उनकी कई कंट्रोवर्सीज सामने आई हैं। आइए एक एक करके इनके बारे में बताते हैं।

    गए थे जेल

    साल 2021 में स्टेंडअप कॉमेडियन को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल मुनव्वर ने एक स्टेंडअप कॉमेडी इवेंट किया था जिसमें उन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। यहां तक कि उन्होंने भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर भी टिप्पड़ी की थीं। उनके कुछ एक्ट्स की वजह से उनकी किरकिरी भी हुई थी।

    छुपाई थी बीवी-बच्चे की बात

    मुनव्वर फारुकी की शादी काफी पहले हो चुकी थी। लेकिन उन्होंने ये किसी से बताया नहीं था। उनका ये खुलासा लॉक अप के दौरान हुआ था। जब उनसे एक फोटो के बारे में पूछा गया कि वो किसी बच्चे और एक महिला के साथ दिख रहे हैं। तो उन्होंने बताया कि वो उनकी बीवी है और उनका सात साल के बेटा है। हालांकि वो अपनी बीवी से तलाक ले चुके हैं।

    आएशा ने फोड़ा बम

    आएशा खान की बिग बॉस 17 में जब वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई तो उन्होंने मुनव्वर को बेनकाब कर दिया। उन्होंने बताया कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया।मुनव्वर ने आएशा को डेट किया और कहा कि वो अपनी पिछली गर्लफ्रेंड को छोड़ चुके हैं। आएशा ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी तक की बात कह दी थी लेकिन आएशा को बाद में पता चला कि वो अपनी पिछली गर्लफ्रेंड के साथ भी रिलेशनशिप में थे।

    कई महिलाओं को किया चीट

    आएशा ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि मुनव्वर के झांसे में सिर्फ वो नहीं आई थीं, बल्कि और भी लड़किया थीं। वो पांच लड़कियों को डेट कर रहे थे।

    नाजिला से रिलेशन हुआ खत्म

    दुनिया को यही पता था कि मुनव्वर फारुकी सिर्फ नाजिला सिताशी के साथ ही रिलेशनशिप मे हैं। लेकिन उनका सच नाजिला के सामने आया तो उन्होंने मुनव्वर से रिश्ता खत्म कर दिया और वो आगे उनसे कोई रिश्ता नहीं रखेंगी।

    Tags