BB OTT 2: अभिषेक मल्हान को झूठा बताकर उर्फी जावेद ने निकाली अपनी भड़ास, बताया क्या है सच्चाई

    बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले अभिषेक मल्हान पर उर्फी जावेद अपना गुस्सा निकालती हुई दिखाई दी है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह।

    BB OTT 2: अभिषेक मल्हान को झूठा बताकर उर्फी जावेद ने निकाली अपनी भड़ास, बताया क्या है सच्चाई

    अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान अब काफी चर्चित नाम बन चुके है। यूट्यूबर ने बिग बॉस ओटीटी 2 की बदौलत काफी प्रसिद्धि हासिल की है। वह सलमान खान के शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक हैं और फैंस इस वक्त उन्हें बेहद ईमानदारी से गेम खेलने के लिए पसंद कर रहे हैं। यहां तक ​​कि सलमान खान ने भी उनके खेल के लिए उनकी तारीफ की है। अब घर के बाहर अभिषेक मल्हान उर्फी जावेद की वजह से सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें झूठा कहा है। आइए जानते हैं कि अभिषेक के लिए उर्फी ने इस तरह की चीज का इस्तेमाल क्यों किया है। 

    दरअसल एक इंटरव्यू में अभिषेक मल्हान ने बताया था कि उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला था, जिसमें उन्हें उर्फी जावेद के साथ काम करना था। बाद में अभिषेक इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस बात पर अब उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। अपनी स्टोरी पर उर्फी जावेद ने लिखा, 'मैं नहीं जानती कि ये आदमी कौन है। मुझे इसके बारे में सिर्फ बिग बॉस ओटीटी के बाद पता चला। मुझे नहीं पता कि वह झूठ क्यों बोल रहा है। ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो था ही नहीं। उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।'

    अभिषेक मल्हान की बात करें तो वह पिछले हफ्ते डेंजर जोन में थे। उन्हें घर के नियम तोड़ने के लिए बिग बॉस ने नॉमिनेट किया था। वह जिया शंकर और आकांक्षा पुरी के साथ नोमिनेशन पर चर्चा कर रहे थे। इसी वजह से तीनों कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। दुर्भाग्य से आकांक्षा पुरी वीकेंड का वार में बाहर हो गईं। अभिषेक मल्हन और जिया शंकर को दर्शकों ने भारी वोटों से बचा लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी जावेद खुद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। 

    Tags