शादी से पहले प्रेग्नेंट ही थीं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं- 'बकवास करने की...'

    दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब, लग रही थीं प्रेग्नेंसी की अटकलें

    शादी से पहले प्रेग्नेंट ही थीं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं- 'बकवास करने की...'

    टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगावंकर से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। दोनों ने मराठी रीति रिवाजों से शादी की और पर्पल कलर के शादी के आउटफिट में दोनों हटकर नजर आए और काफी प्यारे लग रहे थे। शादी के बाद कपल की पार्टी वीडियोज भी सामने आई थी। इन वीडियोज को देखकर लोग अंदाजा लगाने लगे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। कुछ लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि दिव्या अग्रवाल शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

    हालांकि ट्रोल्स को इनडायरेक्टली दिव्या अग्रवाल ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ''इतने मोटे क्यो हो, इतने पतले क्यो हो, इतने काले क्यो हो, इतने छोटे क्यो हो, इतने लंबे क्यो हो?' बस कहें, 'प्यारे लग रहे हो', हर वक्त बकवास करने की जरूरत नहीं होती भई।''

    दिव्या ने अपनी इस पोस्ट से सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। उम्मीद है कि ट्रोल्स को अब अपना जवाब मिल गया होगा। 

    दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वो कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वो म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं। 

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दिव्या बताती हैं कि वो एक वक्त पर उनसे रिश्ता बढ़ाने को तैयार थीं। लेकिन तब अपूर्व इस रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते थे। इसलिए दोनों बीच में अलग हो गए। लेकिन कहते हैं ना कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं तो बस किस्मत ने उन्हें फिर से मिलवाया और अब दोनों एक दूसरे के लाइफ पार्टनर हैं। अपूर्व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। वो एक बिजनेसमैन हैं। उनके कई होटल्स भी चलते हैं। वो एक फिटनेस फ्रीक और ट्रेवल लवर हैं।

    Tags