दिव्यांका त्रिपाठी अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी रूही से मिलकर हुई इमोशनल, फैंस ने किया रिएक्ट

    स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी ने इशिता और करण पटेल ने रमन का किरदार निभाया था।टीवी सीरियल ने ऑफ-एयर होने से पहले 6 साल तक दर्शकों का खूब दिल जीता।

    Divyanka And Ruhanika

    Divyanka And Ruhanika

    स्टार प्लस का टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक था। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने इशिता और रमन का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। टीवी सीरियल ने ऑफ-एयर होने से पहले 6 साल तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गई और फैंस उन्हें इशी मां के रूप में जानने लगे। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी की शो में करण पटेल उर्फ रमन भल्ला के संग केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं शो में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी रूही का रोल निभाने वाली रुहानिका धवन के साथ भी उनका बॉन्ड दर्शकों को खूब पसंद आया। 

    वैसे सिर्फ रील लाइफ ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ में भी अपनी बेटी रुहानिका धवन से बेहद करीब हैं। टीवी पर मां और बेटी का रिश्ता कुछ अलग था और दर्शक इससे जुड़ाव महसूस कर सकते थे। फैंस दिव्यांका को आज भी इशी मां के नाम से जानते हैं। शो में रूही दिव्यांका को इशी मां कहती थी। दर्शक आज भी मां-बेटी की जोड़ी को मिस करते हैं। ये है मोहब्बतें' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब हाल ही में रुहानिका धवन एकबार फिर दर्शकों को पुरानी यादों में ले गई और इशिता-रूही की वो प्यार भरी केमेस्ट्री याद दिलाई। रुहानिका धवन ने इंस्टा पर दिव्यांका संग अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है। 

    इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों दिवाली के लिए खरीदारी कर रहे हैं और ऑन-स्क्रीन मां-बेटी को एक परिवार की तरह ऑफ-स्क्रीन काम करते हुए देखना वाकई दिल को छू लेने वाला है। दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने ऑफ व्हाइट कलर का फ्लोरल सूट पहना है तो वहीं रुहानिका येलो सूट में नजर आ रही हैं। दोनों ने शॉप में खड़े होकर जबरदस्त पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट और प्यार की बरसात करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बेहद खूबसूरती से दोनों की स्ट्रांग बॉन्डिंग को दर्शा रही हैं। 

    Tags