एरिका फर्नांडिस ने इंडियन टीवी इंडस्ट्री को कहा 'बाय-बाय', अब इस देश में तलाशेंगी काम?

    एरिका फर्नांडिस अब इंडिया छोड़ दुबई में ही करेंगी काम?

    एरिका फर्नांडिस ने इंडियन टीवी इंडस्ट्री को कहा 'बाय-बाय', अब इस देश में तलाशेंगी काम?

    टीवी इंडस्ट्री की जानी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अब इंडिया मे नही रहतीं और वो दुबई शिफ्ट हो गई हैं। जाहिर है उन्होंने इस तरह फिलहाल के लिए टीवी इंडस्ट्री भी छोड़ दी है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा खुद एक वीडियो में किया है। वो एक दुबई के डिजिटल क्रिएटर से बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए आपको निकलना ही पड़ता है। एरिका ने बताया कि उनका एक घर इंडिया में तो एक घर दुबई में रहा है। और अब वो दुबई मे हैं। वैसे एक्ट्रेस पिछले एक साल से दुबई मे ही हैं और उनका इंडिया आना जाना लगा हुआ है।

    इस बातचीत में एरिका ने कहा, ''मेरे दो घर थे। एक इंडिया में और एक दुबई में था। जब मैं काम कर रही थी, मैं इंडिया में थी। जब मैं काम नहीं कर रही थी, मैं दुबई में थी। मुझे लगता है कि हर किसी की लाइफ में हमेशा एक ऐसा समय आता है जहां वो कुछ नया तलाशना चाहते हैं... एक कंफर्ट जोन भी खोजना चाहते हैं और अपनी खुद की दुनिया बनाना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि मैं वापस शिफ्ट होऊंगी या किसी दूसरे देश में जाऊंगी लेकिन अभी के लिए दुबई मेरा घर है।'' उन्होंने कहा कि इंडिया से बाहर काम को एक्सप्लोर कर रही हैं। इंडिया और बाहर के काम में अंतर है और हमेशा सीखते रहना चाहिए। 

    एरिका हालांकि अभी इंडिया में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इसमें शाहीर शेख भी उनके साथ नजर आएंगे। गाने में वो एक पायलेट बने हैं। एक लड़के और लड़की की अधूरी कहानी दिखाई जाएगी। एरिका फर्नांडिस को टीवी इंडस्ट्री में काफी प्यार मिला है। उन्हें सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3' और 'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए काफी प्यार मिला था। उन्होंने टीवी के साथ साथ इंडिया में कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। 

    Tags