शादी के बाद फिर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ काम करेंगे शाहीर, तस्वीर देखकर होगी पत्नी को भी जलन

    शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी फिर दिखेगी साथ...

    शादी के बाद फिर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ काम करेंगे शाहीर, तस्वीर देखकर होगी पत्नी को भी जलन

    शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। ये जोड़ी टीवी की बेमिसाल जोड़ियों में से एक है। पिछली बार दोनों को एक साथ सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में देखा गया था। शाहीर और एरिका को काफी पसंद किया गया था। फैंस अब इस खबर से खुश होंगे कि इन्हें फिर साथ देख पाएंगे। हालांकि इस बार आप इन्हें किसी सीरियल में नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो में देखेंगे। गाने का नाम 'वो कशिश' है। इसे जावेद अली ने गाया है। म्यूजिक वीडियो को अक्षय के अग्रवाल डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पहले मैं शराबी, यारा और इश्क का राजा जैसे गाने बनाए हैं।

    अक्षय ने एरिका और शाहीर के गाने के बारे में कहा, ''कहानी बहुत अलग है जो शहीर शेख को एक भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में दर्शाती है जिसे उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं निभाया है। तो जैसा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इस तरह की भूमिका निभाना उनके सपने के सच होने जैसा था। एरिका खासतौर पर गाने की शूटिंग के लिए दुबई से चंडीगढ़ आई थीं। यह एक दुखद और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है जो अधूरी रह जाती है। ऑडियो का फील 90 के दशक के गानों का है।" अक्षय ने बताया कि दोनों के साथ काम करना काफी मजेदार था। दोनों काफी विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करना एक बढ़िया एक्सपीरियंस था।

    बात करें तो एरिका को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' से मिली थी। एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं शाहीर को राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के में काफी पसंद किया गया था। उन्होंने अबीर नाम के कैरेक्टर की भूमिका निभाई थी। इससे पहले शाहीर महाभारत मे अर्जुन निभाकर घर घर का नाम बन गए थे।

    Tags