भारती सिंह दूसरी बार होने वाली हैं प्रेग्नेंट, जैस्मीन भसीन ने खोल दी पोल?

    जैस्मीन भसीन ने खोली पोल, दोबारा मां बनने वाली हैं भारती सिंह?

    भारती सिंह दूसरी बार होने वाली हैं प्रेग्नेंट, जैस्मीन भसीन ने खोल दी पोल?

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एंटरटेनमेंट जगत के बिंदास कपल्स में से एक हैं। भारती सिंह की कॉमेडी के लाखों लोग दीवाने हैं। उनका हंसमुख अंदाज सबको पसंद आता है। भारती सिर्फ कॉमेडियन ही नहीं बल्कि होस्ट और एक्ट्रेस भी हैं। उनकी होस्टिंग भी कमाल लगती है, हर कोई हंसते हंसते गिर पड़ता है। भारती सिंह का बेटा गोला भी उनके साथ साथ चर्चा में बना रहता है। 

    कॉमेडी क्वीन अकसर अपने बेटे का व्लॉग बनाती रहती हैं। गोला का उसमें काफी क्यूट अंदाज देखने को मिलता है। इसी तरह का एक और वीडियो एक बार फिर से सामने आया है। इस बार उनके घर में गेस्ट भी आई हैं और वो और कोई नहीं बल्कि जैस्मीन भसीन है। भारती अपने बेटे की आदतों के बारे में जैस्मीन को बताती हैं और अपने गोला को बोलती हैं कि देखा बुआ आई हैं।

    जैस्मीन भी गोला के साथ खेलते हुए नजर आती हैं। गोला भी जैस्मीन से थोड़ी ही देर में घुल मिल जाता है। इसी बीच जैस्मीन कुछ ऐसा बोलती हैं जिससे लगता है कि भारती सिंह दोबारा प्रेग्नेंट होने का प्लान बना रही हैं। वैसे भी भारती सिंह ने कहा था कि उन्हें दो बच्चे चाहिए। हालांकि ये प्लानिंग कब होगी, ये तो भारती और हर्ष ही जानें।

    अपने व्लॉग में भारती कहती हैं, ''जैस्मीन जल्दी करले यार शादी"। इस पर जैस्मीन जवाब देती है, "यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो, गोले के लिए छोटी बहन या भाई लाओ"। भारती सिंह ने खुद ही अपने व्लॉग का टाइटल लिखा है, ''छोटा मेहमान आने वाला है।'' भारती सिंह के इस व्लॉग को एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। वहीं भारती सिंह ने गोला को 3 अप्रैल, 2022 में जन्म दिया था। इसके बाद से उनका बेटा लगातार सोशल मीडिया पर छाया रहता है।

    Tags