Jhalak Dikhhla Jaa 11: अर्जुन कूपर की इस बात से भावुक हुए बोनी कपूर, कहा 'मुझे हमेशा ऐसा.....'

    'झलक दिखला जा 11' में डायरेक्टर बोनी कपूर गेस्ट बनकर शामिल हुए हैं। शो में वह अपने बेटे अर्जुन कपूर का मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए।

    Jhalak Dikhhla Jaa 11: अर्जुन कूपर की इस बात से भावुक हुए बोनी कपूर, कहा 'मुझे हमेशा ऐसा.....'

    इन दिनों टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो Jhalk Dikhla Jaa 11 खूब चर्चा में बना हुआ है जिसके पीछे कई कारण है, पहला शो में टीवी के कई मशहूर एक्टर्स और डांसर्स को लिया गया है वहीं दूसरी तरफ शो में कई इमोशनल टच और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया जा रहा है जिससे फैंस शो को देखना काफी पसंद कर रहें हैं। साथ ही आपको बता दें कि शो का लास्ट एपिसोड बेहद ख़ास रहा क्योंकि इस बार शो में बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर एक ख़ास गेस्ट बनकर पहुंचे थे जिन्हें मंच पर देख हर कोई काफी खुश दिखा क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है कि बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा एक साथ नज़र आए हों। यहीं शो के लास्ट एपिसोड में बोनी कपूर को अपने बेटे की बातों पर इमोशनल होकर हुए रोते हुए भी देखा गया।

    बेटे की बात पर भावुक हुए बोनी कपूर  

    Jhalk Dikhla Jaa 11 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि शो होस्ट ऋत्विक धनजानी ने फिल्ममेकर बोनी कपूर को स्क्रीन पर देखने के लिए कहा और उन्हें यह बताया कि "आपके लिए एक खास सरप्राइज है। जिसके बाद स्क्रीन पर एक क्यूट सा वीडियो प्ले हुआ जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर को एक स्पेशल मेसेज देते नज़र आए। एक्टर अपने पिता के लिए कहते दिखे कि "हेलो पापा, मुझे उम्मीद है कि आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले में आप सभी को यह बताना चाहूंगा कि मेरे पापा दुनिया के सबसे सेल्फलेस इंसान है जो खुदके बारे में ना सोचकर दूसरों की खुशियां पहले देखते हैं। बेटे की इस बात को सुनकर बोनी कपूर काफी इमोशनल हो गए और रोते नज़र आए। बाद उन्हें इस तरह इमोशनल होते देख बाकी जजेस भी इमोशनल हो गए और उन्हें संभालते दिखे।                

    फैंस भी हुए भावुक 

    उन्हें इस तरह इमोशनल होते देख बाकी जजेस भी इमोशनल हो गए और उन्हें संभालते दिखे। यही आपको बताते चलें कि टीवी पर बाप बेटे के इस खूबसूरत रिश्ते को देख फैंस भी काफी खुश और इमोशनल होते दिखे और सोशल मीडिया पर दोनों की तारीफें करते नज़र आए। 

    Tags