मलाइका अरोड़ा अपने होने वाले ससुर बोनी कपूर को दी जोरदार झप्पी, ननद जाह्नवी कपूर को भी लगाया गले (वीडियो)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जितनी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं उससे कहीं ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। देखिए

    Malaika With Boney And Janhvi

    Malaika With Boney And Janhvi

    फैंस सेलेब्रिटी कपल्स को लेकर काफी जुनूनी हैं। बॉलीवुड की जो जोड़ियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं उनमें से एक है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। दोनों के बीच में 12 साल का अंतर होने के कारण कपल अक्सर ट्रोल्स का निशाना बन जाते हैं लेकिन इससे भी उनके रिश्ते पर कभी कोई असर नहीं पड़ा। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी थी जिसे सुनकर फैंस सदमे में आ गए थे। हालांकि, दोनों ने इस बात को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को प्यारी भरी पोस्ट लिखकर अफवाहों को पूरी तरह से दबा दिया था। 

    मलाइका अरोड़ा का सिर्फ अर्जुन से ही नहीं बल्कि उनके परिवार से भी स्ट्रांग बॉन्डिंग है। इन दिनों मलाइका अरोड़ा का कुछ दिन पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर को गर्मजोशी से हग करती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी होने वाली ननद जाह्नवी कपूर को भी झप्पी दी। एक्ट्रेस ने फिर हंसल मेहता से मुलाकात कर उन्हें भी गले लगाया। ये वीडियो एक अवार्ड फंक्शन का है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा बेहद हसीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लू ग्लिटरी ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने ग्लॉसी मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी और ओपन हेयर से कम्पलीट किया है। तो वहीं जाह्नवी हॉल्टर नेक बॉडी हगिंग ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं और बोनी कुर्ता-पायजामा में जच रहे हैं। 

    अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी की शुरुआत की कहानी भी काफी दिलचस्प है और इस प्रेम कहानी ने कइयों का दिल भी दुखाया है। दरअसल, अर्जुन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे। वह अक्सर अर्पिता के घर की पार्टियों में भी शरीक होते थे। मलाइका से उनकी पहचान उसी समय हो गई थी। हालांकि कुछ समय बाद अर्पिता और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया और अर्जुन अपने बॉलीवुड डेब्यू पर फोकस करने लगे थे। साल 2016 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया था। उस समय रिपोर्ट आई थी कि अर्जुन की वजह से ही दोनों का तलाक हुआ है और इस वजह से खान परिवार अर्जुन और मलाइका से नाराज भी है। 

    तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन सीक्रेट तौर पर मिलने लगे थे। दोनों को एक-दूसरे के साथ कई जगह स्पॉट किया जाता था। साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका खुले तौर पर रैंपवॉक करते अर्जुन के लिए चियर करती हुईं नजर आई थी। अर्जुन के 34वें बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था। पिछले कई सालों से मजबूती से एक-दूसरे का साथ निभा रहे अर्जुन और मलाइका शादी कब करेंगे, इस बारे में अभी दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ जाते हैं और खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 

    Tags