कैसी ये यारियां 4: फिर से स्क्रीन शेयर करेंगे पार्थ समथान-नीति टेलर, सेट से वीडियो आया सामने

    कैसी ये यारियां का सीजन 4 जल्दी शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद पार्थ समथान ने अपने एक वीडियो के जरिए दी है, जिसमें वो नीति टेलर संग नजर आ रहे हैं। 

    कैसी ये यारियां 4: फिर से स्क्रीन शेयर करेंगे पार्थ समथान-नीति टेलर, सेट से वीडियो आया सामने

    टेलीविजन एक्ट्रेस नीति टेलर इन दिनों झलक दिखला जा शो के जरिए लोगों का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही हैं। शो के जजेस को उनकी परफॉर्मेंस भी खुब पसंद आ रही है। लेकिन नीति टेलर के फैंस के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने कैसी ये यारियां सीजन 4 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उनके को स्टार पार्थ समथान ने दी है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ये बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने कैसी ये यारियां की शूटिंग पूरी कर ली है। इस दौरान उनके साथ नीति टेलर भी मौजूद थीं। 

    कैसी ये यारियां सबसे फेमस युथ-बेस्ड शोज में से एक है, जिसके बड़े पैमाने पर फैंस मौजूद हैं। अब इसके चौथे सीजन के लिए रिन्यू किया जा रहा है। कैसी ये यारियां का दूसरा सीजन 31 दिसंबर, 2015 को ऑफ एयर हो गया था और फिर फैंस की डिमांड को देखते हुए इसका तीसरा सीजन 2019 में लाया गया। अब फैंस इसीलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि कैसी ये यारियां का चौथा सीजन आ रहा है। पार्थ और नीति एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इस बात की खुशी फैंस को बहुत ज्यादा है।

    फैंस-को स्टार्स का पार्थ और नीति टेलर ने कहा शुक्रिया

    वहीं, कुछ वक्त पहले ही पार्थ समथान ने कैसी ये यारियां के रैप की अनाउंसमेंट करने के लिए नीति टेलर संग एक वीडियो फैंस के बीच शेयर किया। उन्होंने सीजन 4 के लिए अपने को-स्टार्स, फैंस और निर्माताओं को धन्यवाद दिया। जैसे ही उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वैसे ही फैंस ने कमेंट्स करते हुए कहा, "सीजन 4 का इंतजार वो अब और नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा पार्थ और नीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान को आखिरी बार शो कसौटी ज़िन्दगी की 2 में देखा गया था, जहां उन्होंने अनुराग बसु का रोल निभाते हुए देखा गया था। दर्शकों ने उनकी ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया था।

    Tags