उर्फी जावेद के स्टाइल पर कमेंट करके करीना कपूर खान ने मचाई सनसनी, कर दी रणबीर कपूर की बोलती बंद

    हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर ने खुलासा किया है कि उनको उर्फी जावेद का बोल्ड लुक कैसा लगता है। 

    उर्फी जावेद के स्टाइल पर कमेंट करके करीना कपूर खान ने मचाई सनसनी, कर दी रणबीर कपूर की बोलती बंद

    उर्फी जावेद अपने बोल्ड और हॉट लुक्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने इस लुक्स की वजह से उर्फी जावेद अक्सर लोगों के गुस्से का शिकार होती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि उर्फी जानेद के फैंस हैं। आम जनता के अलावा बॉलीवुड सितारे भी उर्फी जावेद को फॉलो करना पसंद करते हैं। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सितारे जमाने के सामने उर्फी जावेद की तारीफ भी कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब करीना कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। करीना कपूर खान ने दावा किया है कि उनको उर्फी जावेद का स्टाइल पसंद है। 

    टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कहा, मेरे में उर्फी जावेद जितनी हिम्मत नहीं है। वो लड़की सच में बहुत बहादुर है। वो अपने हिसाब से लुक्स कैरी करती है। लोग उर्फी जावेद को देखना पसंद करते है। फैशन में अपने बोलने और एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का कॉन्फिडेंस कमाल का है। 

    उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा, वो अपने हर एक लुक में काफी कूल लगती है। उर्फी जावेद का जो मन करता है वो वैसी ड्रेस पहनती है। फैशन इसी का तो नाम है। जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो। मैं उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की दाद देती हूं। गौरतलब है कि करीना कपूर खान पहली बॉलीवुड की अदाकारा नहीं हैं जिनको उर्फी जावेद का स्टाइल पसंद है। इससे पहले रणवीर सिंह और हनी सिंह जैसे सितारे भी खुलेआम उर्फी जावेद की तारीफ कर चुके हैं।

    वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि उर्फी जावेद के स्टाइल को बेकार मानते हैं। कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के स्टाइल को बेकार बता दिया था। रणबीर कपूर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। हालांकि उर्फी जावेद ने इस मुद्दे पर अब तक भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। 

    Tags