खतरों के खिलाड़ी 12: मिस्टर फैजू के बाहर होने से रोहित शेट्टी हुए दुखी, बस कुछ ही सेकेंड के चलते निशांत से मिली हार

    खतरों के खिलाड़ी 12 से मिस्टर फैजू बाहर हो चुके हैं। उनके शो से जाने का गम शो के होस्ट रोहित शेट्टी को काफी हुआ। उन्होंने सबके सामने जमकर फैजू की तारीफ की। 

    <p>खतरों के खिलाड़ी 12 फैसल शेख</p>

    खतरों के खिलाड़ी 12 फैसल शेख

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से मिस्टर फैजू एलिमिनेट हो चुके हैं। जैसे-जैसे रोहित शेट्टी का ये शो आगे बढ़ रहा था। वैसे-वैसे स्टंट का लेवल और खतरनाक होता जा रहा था। इससे पहले एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और सृति झा शो से बाहर हो चुकी हैं। इसके बाद 28 अगस्त के दिन शो से मिस्टर फैजू बाहर हो गए, लेकिन एक चीज यहां खास ये रही कि मिस्टर फैजू पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी गर्व महसूस करते हुए दिखाई दिए। 

    फैसल शेख ने एलिमिनेशन राउंड में अपने को-कंटेस्टेंट निशांत भट के साथ मुकाबला किया। इवेक्शन टास्क में उन्हें एक मिनट के लिए बर्फ से भरे डिब्बे के अंदर खड़ा होना था, जबकि डिब्बे के ऊपर से पानी बह रहा था। एक मिनट के बाद, प्रतियोगी को बर्फ के नीचे छिपे प्रत्येक नॉब का सही कवर ढूंढना था और 7 मिनट के समय में पानी के बहाव को रोकना था। फैजू ने एविक्शन टास्क को 4.55 सेकेंड में पूरा किया जबकि निशांत ने 4 मिनट 15 सेकेंड में। ऐसे में शो से फैजू को ही बाहर होना पड़ा। 

    रोहित शेट्टी ने की फैसल शेख की जमकर तारीफ

    जैसे ही फैसल शेख ने शो को अलविदा कहा वैसे ही होस्ट रोहित शेट्टी ने कहा कि मिस्टर फैजू का सफर बहुत अच्छा रहा है और उन्हें उन पर बहुत गर्व है। वहीं, निशांत भट्ट ने यह कहा कि फैजू एक प्यारी मुस्कान वाले आदमी होने के साथ एक खूबसूरत आत्मा है और इससे उनका तनाव कम होता है। मोहित मलिक, तुषार कालिया और अन्य लोगों ने भी फैसल के स्वभाव की तारीफ की।

    वहीं, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की बात करें तो फिल्म डायेक्टर रोहित शेट्टी इस साल सातवीं बार शो को होस्ट कर रहे हैं और शो का प्रीमियर 02 जुलाई को हुआ था। खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट्स के तौर पर रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, जन्नत जुबैर, कनिका मान, मोहित मलिक, तुषार कालिया, राजीव अदतिया, निशांत भट सहित अन्य लोग हैं।

    Tags