साथ नज़र आये प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी, प्रतीक सहजपाल और मिस्टर फैजू, यूजर्स बोले 'फिल्म ला रहे हो क्या'

    इन स्टार्स को एक साथ देख कर फैंस इन्हें फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं 

    साथ नज़र आये प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी, प्रतीक सहजपाल और मिस्टर फैजू, यूजर्स बोले 'फिल्म ला रहे हो क्या'

    प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी, प्रतीक सहजपाल और फैज़ल शेख एंटरटेनमेंट की दुनिया के वो नाम हैं जिन्हें उनके फैंस साथ देखने का इंतजार करते हैं। इन चारों की हीज जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में फैंस इन्हें साथ देख कर खुश हैं। दरअसल, ये चारों स्टार्स सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू के लिए आज साथ आये थे। ऐसे में इन्होंने अपने फैंस के लिए एक रील भी बनाया जिसमें इन्हें अपने ही स्वैग में देखा जा सकता है।

    ये वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफ़र विरल भैयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कैमरे पर ये चारों एक्टर्स एक एक कर अपना स्वैग दिखा रहे हैं। सबसे पहले प्रिंस कैमरे पर अपना स्टाइल दिखाते हैं। आगे लॉकअप के विनर मुनव्वर हैं, आगे प्रतीक और मिस्टर फैजू भी हैं। देखिये-

    बता दें, प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी, प्रतीक सहजपाल और फैज़ल शेख इंडस्ट्री के बड़े नाम है। प्रिंस ने बिग बॉस, रोड़ीस, नच बलिये जैसे शोज़ का ख़िताब अपने नाम किया था। वहीं मुनव्वर ने लॉकअप शो का खिताब अपने नाम पर पायल रोहतगी को पीछे छोड़ दिया था। प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले रनरअप रहे थे। वहीं मिस्टर फैजू खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखलाजा के फाइनलिस्ट। अब इन चारों के इंटरव्यू का इंतजार हो रहा है। इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी, शोज़, फ्यूचर प्रोजेक्ट्स और आपसी बांड पर बात की।

    Tags