जानिए कौन हैं सूरज नांबियार, जिनके साथ सात-फेरे लेंगी मौनी रॉय

    एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी के दिन शादी करने वाली हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वो 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में जानिए कौन है सूरज नांबियार, जिनके साथ एक्ट्रेस लगेंगी सात फेरे।

    जानिए कौन हैं सूरज नांबियार, जिनके साथ सात-फेरे लेंगी मौनी रॉय

    टेलीविजन की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय बस कुछ ही दिनों में अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 27 जनवरी को एक्ट्रेस गोवा में बीच वेडिंग करने वाली हैं। इस शादी में कोरोना को देखते हुए केवल उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होने वाले हैं। मौनी रॉय को बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में लोग बखूबी जानते हैं, लेकिन यहां हम बात करेंगे उनके ब्वॉयफ्रेंड और होने वाले पति सूरज नांबियार के बारे में। 

    सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली पढ़ाई जैन इंटरनेशल रेजिडेंशियल स्कूल से पूरी की थी। 2008 में सूरज ने आर.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की अपनी पढ़ाई की। नांबियार का एक भाई भी है जिसका नाम है नीरज। जोकि पुणे में मौजूद एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह- संस्थापक हैं। वहीं, सूरज की बात करें तो वो दुबई में मौजूद एक भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं।

    यदि सूरज के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली जाए तो ये पता चलेगा कि उन्हें घूमने और पढ़ने का कितना शौक है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय की सूरज से पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। कुछ वक्त के बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने भले ही अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन उन्हें कई बार कई पार्टियों में साथ देखा गया था। साथ ही एक्ट्रेस ने सूरज और उनके पूरे परिवार के साथ साल 2021 का न्यू ईयर मनाया था। बाद में मार्च के महीने में सूरज के माता-पिता से उनकी करीबी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर भी मिली थी। इसके बाद से उनकी शादी के अफवाहें जोरों पर रहने लगी थीं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों 27 जनवरी 2022 को शादी करने वाले हैं।

    Tags