कॉफी विद करण 7 प्रोमो: अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका को लेकर कही ये बात, सोनम कपूर बेवजह हंसती रहीं

    यहां इन दोनों एक्टर्स ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भी प्रोमोट किया और करण के साथ रैपिड फायर राउंड भी परफॉर्म किया। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

    कॉफी विद करण 7 प्रोमो: अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका को लेकर कही ये बात, सोनम कपूर बेवजह हंसती रहीं

    कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। रक्षा बंधन स्पेशल है तो भाई बहन की जोड़ी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर करण के साथ काउच पर नज़र आयेंगे। इस प्रोमो में दोनों एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से लेकर निजी लाइफ के बारे में बात करते देखे जा सकते हैं।

    इस प्रोमो में एक्टर को खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं करण के कहने पर अर्जुन ने बताया कि उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका का नंबर अपने फ़ोन में किस नाम से सेव किया है। सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई बड़े खुलासे हुए। ये भाई बहन स्पेशल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

    कॉफी विद करण सीजन 7 का ये सांतवा एपिसोड होने वाला है। इससे पहले आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर-सारा अली खान। अक्षय कुमार-सामंथा रुथ प्रभु, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा करण के साथ काउच पर नज़र आ चुके हैं। वहीं पिछले हफ्ते आमिर खान और करीना कपूर पहुंचे थे। यहां इन दोनों एक्टर्स ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भी प्रोमोट किया और करण के साथ रैपिड फायर राउंड भी परफॉर्म किया। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

    वैसे कॉफी विद करण हर सीजन किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहा है। कई बड़े सेलेब्स इस शो पर खुलासे कर चुके हैं। इसमें से कुछ ऐसी ख्वाइशे भी बोली गई जो आगे चल कर सच हो गई। अब इस सीजन में आने वाले और मेहमान से जुड़े खुलासे को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।

    Tags