लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा का MMS हुआ वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

    एक एमएमएस इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसे देखकर लोगों का ये कहना है कि वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है वो लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा है।

    लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा का MMS हुआ वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

    लॉकअप शो से लोगों के बीच छाने वाली अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अधिकतर एक्टिव रहती हैं। उन्हें लेकर एक बड़ी और अहम जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का एमएमएस लीक हो गया है। जोकि इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अंजलि अरोड़ा को लेकर चले रहे इस दावे की वजह से काफी जबरदस्त तरीके से हंगामा मचा हुआ है।

    वीडियो को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उसमें जो लड़की नजर आ रही है वो अंजलि अरोड़ा है। लोग इसको लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग अंजलि के खिलाफ चीजें बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो कुछ लोग ये बोल रहे हैं कि ये सब अंजलि के खिलाफ की गई एक बड़ी साजिश है। अब इस मामले में अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    वहीं, इन सब बवाल के बीच अंजलि अरोड़ा का नया गाना सैंया दिल में आना रे रिलीज हुआ है। यह गाना फिल्म बहार के गाने का रिमिक्स है, जोकि लोगों की जुबान पर इस वक्त चढ़ा हुआ है। इस गाने को आवाज देने का काम श्रुति राण ने किया है। इस म्यूजिक गौरव दासगुप्ता ने दिया है। इस गाने से पहले अंजलि अरोड़ा का गाना सूफी-सूफी रिलीज हुआ था। लॉकअप शो के बाद अंजलि अरोड़ा की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। इससे पहले अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने की वजह से लोगों के बीच फेमस हुई थी।

    Tags