MTV स्प्लिट्सविला X4: सनी लियोनी की बातों को बीच में काट रही थीं कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस ने हाथ खींच कर बाहर कर दिया

    इस सीजन में सनी लियोनी के साथ रणविजय सिंह नहीं बल्कि अर्जुन बिजलानी होस्ट हैं। शो के नए एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सनी लियोनी को एक फीमेल कंटेस्टेंट पर इतना गुस्सा आता है कि वो उन्हें धक्का दे कर अपनी जगह खड़ी होने के लिए कह देती हैं।

    MTV स्प्लिट्सविला X4: सनी लियोनी की बातों को बीच में काट रही थीं कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस ने हाथ खींच कर बाहर कर दिया

    MTV स्प्लिट्सविला का 14 वां सीजन ऑडियंस को पसंद आ रहा है। इस सीजन में सनी लियोनी के साथ रणविजय सिंह नहीं बल्कि अर्जुन बिजलानी होस्ट हैं। शो के नए एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सनी लियोनी को एक फीमेल कंटेस्टेंट पर इतना गुस्सा आता है कि वो उन्हें धक्का दे कर अपनी जगह खड़ी होने के लिए कह देती हैं।

    आपने कभी सनी लियोनी को गुस्से वाले रूप में नहीं देखा होगा। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से MTV स्प्लिट्सविला को होस्ट करती आ रही हैं। लेकिन इस बार उनके गुस्से ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, सनी शो में कंटेस्टेंट के बीच हुए किसी मुद्दे पर बात कर रही थीं। तभी उन्हें साक्षी नाम की कंटेस्टेंट ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। पहली बार में तो सनी ने इग्नोर किया। लेकिन बात जब ज्यादा बढ़ गई तो एक्ट्रेस होस्ट की जगह छोड़ कंटेस्टेंट की लाइन में लग गई और साक्षी को धक्का दे कर उनकी जगह जा कर अपनी बात कहने को कहा। सनी को इतने गुस्से में देख कर सब ही थोड़ा डर गये।

    इस वीडियो पर मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कंटेस्टेंट साक्षी पहले भी सनी की बात बीच में काटकर अपनी बात रखने लगती हैं। ये उनकी तरफ से अपमानजनक बात हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने सनी को गलत बताया है। यूजर ने लिखा कि ये कशिश और साक्षी के बीच की बात थी। इसमें सनी को बीच में नहीं बोलना चाहिए। फ़िलहाल इस धक्का देने वाली बात पर एक्ट्रेस चुप हैं। हालांकि, प्रोमो के अंत में साक्षी को माफ़ी मांगते हुए देखा जा सकता है। सनी ने भी सभी को साफ़ कर दिया कि उन्हें नहीं पसंद कि कोई उनकी बात बीच में काट कर अपनी बात कहे। इस पर रिएक्शन का इंतजार हो रहा है।

    Tags