Naagin 6: सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनने से पहले हुई प्रथा की मौत! नागिन 6 में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

    एकता कपूर के सीरियल नागिन 6 को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल से जुड़े दो पोस्ट शेयर किए गए हैं, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं।

    Naagin 6: सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनने से पहले हुई प्रथा की मौत! नागिन 6 में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

    एकता कपूर का सीरियल नागिन 6 इस वक्त लोगों का दिल जीतने का काम बखूबी कर रहा है। इस सीरियल में प्रथा नाम की नागिन बनकर तेजस्वी प्रकाश गजब का कहर ढहा रही हैं। इससे जुड़े कुछ पोस्ट या तो एक्ट्रेस या फिर कलर्स चैनल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कलर्स टीवी ने दो पोस्ट फैंस के बीच शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में कलर्स टीवी ने फैंस को अप्रैल फूल बनाते हुए बताया कि सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन की मौत हो चुकी है। लेकिन उसी पोस्ट के साथ चैनल ने ये भी बता दिया कि वो फैंस को अप्रैल फूल बना रहे हैं। 

    नागिन 6 का जो पोस्ट अप्रैल फूल वाला फैंस के बीच चैनल ने शेयर किया उसी का मजा बनता हुआ नजर आया है। दरअसल चैनल ने एक ही पोस्ट में ये बता दिया कि प्रथा को लेकर उन्होंने फैंस को अप्रैल फूल बनाया है। यानी फैंस को ये आसानी से पता चल गया कि चैनल सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन की मौत को लेकर उनका अप्रैल फूल बना रहे हैं। 

    वहीं, कलर्स चैनल की तरफ से एक और वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया। वीडियो में ये बताया गया कि प्रथा जल्द ही गुस्से में आकर सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनने वाली हैं। प्रथा को सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनता देखकर राश्मि देसी जोकि सीरियल में एक नागिन बनी नजर आ रही हैं। वो भी हैरान होती दिखाई दी हैं। कैसे प्रथा सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनेगी इस बात का खुलासा 2 से 3 अप्रैल को होने जा रहा है। 

    इस सीरियल की वजह से तेजस्वी प्रकाश जमकर इस वक्त सुर्खियां बंटोर रही हैं। एक्ट्रेस करण कुंद्रा के साथ कई बार वो बाहर स्पॉट की जा चुकी हैं। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद भी दोनों का रिश्ता पहले की तरह ही खास बना हुआ है। हाल ही में दोनों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक-दूसरे के करीब आते दिखाई दे रहे थे। 

    Tags