Naagin 6 Promo: प्रथा-प्रार्थना की जिंदगी में होगी इस पुराने दुश्मन की एंट्री, शो का भी बदल दिया टाइम

    सीरियल नागिन 6 की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में प्रथा और प्रार्थना के नए दुश्मन की एंट्री होने वाली है। 

    Naagin 6 Promo: प्रथा-प्रार्थना की जिंदगी में होगी इस पुराने दुश्मन की एंट्री, शो का भी बदल दिया टाइम

    सीरियल नागिन 6 का एक नया प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। प्रोमो में नागिन पर एक घातक हमला होता हुआ दिखाई देने वाला है। सीरियल के अंदर फिर से महक चहल की वापसी होने वाली है। जोकि नागिन की नई दुश्मन बनती हुई दिखाई देगी। इसके साथ ही नागिन अपने दुश्मनों को खात्मा करने के लिए खतरनाक रूप धारण करती हुई दिखाई देगी। कलर्स टीवी के प्रोमो में हम देखेंगे कि देश को बचाने के लिए मां-बेटी प्रथा-बेटी प्रार्थना साथ में दुश्मन से लड़ती हुई दिखाई देंगी। 

    हाल में कलर्स टीवी ने जो नागिन 6 से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है, उसकी शुरुआत में ये नजर आएगा कि सीरियल का टाइम अब बदल गया है। सीरियल अब 8 बजे शनिवार औऱ रविवार के दिन लोगों को देखने के लिए मिलने वाला है। प्रोमो में आगे दिखाया जाएगा कि प्रथा या फिर प्रार्थना में से किसी एक को अपनी जान दुश्मन से लड़ते वक्त गवानी पड़ेगी। इसके बाद दुश्मनों की जमकर क्लास लगाती हुई नागिन दिखाई देगी। बाद में फिर दोनों विलेन्स खुद को बचाने के लिए नागिन के सबसे बड़े दुश्मन और उसकी बहन महक चहल का सहारा लगेंगे। आप देखना ये होगा कि आखिर आगे सीरियल के अंदर क्या होने वाला है? आप भी यहां देखिए नागिन 6 से जुड़ा नया प्रोमो।

    इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने अपने कैप्शन में लिखा- बदलेगी सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन की जिंदगी जब होगा दुश्मनों का वार, कैसे सामना करेगी इस बार? नागिन 6 के इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आने वाले ट्रैक को लेकर हम काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्र है ये शो 8 बजे आएगा। वैसे मेकर्स के इतना मेहनत करने के बाद भी ये शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में असफल रहता है।

    Tags