नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कर रहे हैं बच्चे की प्लानिंग, जल्द खुशखबरी देंगे एक्टर्स

    जल्द नील और ऐश्वर्या के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी 

    नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कर रहे हैं बच्चे की प्लानिंग, जल्द खुशखबरी देंगे एक्टर्स

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में विराट- पाखी का किरदार निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। शो से दोनों एक्टर का ट्रैक खत्म हो गया है। अब नए एक्टर ने कहानी को आगे बढ़ाने की कमान संभाल ली है। वहीं ऐश्वर्या भी खतरों के खिलाड़ी की फाइनलिस्ट बन कर वापस लौट आई हैं। ऐसे में अब ये जोड़ा बेबी प्लानिंग पर विचार कर रहा है। दोनों अपने करियर के पीक पर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।

    हाल में दिए एक इंटरव्यू में नील भट्ट ने खुलासा किया कि वो बड़ा परिवार चाहते हैं और दोनों बच्चे के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या आने वाले वक़्त में कोई गुड न्यूज़ जरुर दे सकती हैं।

    बता दें, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ साथ काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आये थे। दोनों ने करीब डेढ़ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी कर ली थी। अब दोनों का रिश्ता करीब दो साल पुराना होने जा रहा है। ऐसे में जोड़ा बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फैसले से दोनों के परिवार वाले भी बेहद खुश हैं।

    दोनों ने एक ही सीरियल में साथ में पति पत्नी का किरदार निभाया था। इनका किरदार खूब पसंद किया गया। साथ ही सीरियल भी तTRP की लिस्ट में टॉप 2 पर बना रहा। ये शो लोगों ने इतना पसंद किया कि कई बार अनुपमा को भी छोड़ा है। अब ये एक्टर दोबारा साथ कब दिखते हैं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags