Shark Tank India 3: इसप पिचर ने पैसों का चेक लेते ही विनीता सिंह से गले लगने से किया साफ़ मना, अब वजह आई सामने

    विनीता सिंह को पिचर ने इसलिए नहीं लगने दिया गले, अब सही वजह आई समने 

    Shark Tank India 3: इसप पिचर ने पैसों का चेक लेते ही विनीता सिंह से गले लगने से किया साफ़ मना, अब वजह आई सामने

    शार्क टैंक इंडिया टीवी का सबसे अनोखा शो है। इसी नएपन की वजह से इस शो को जबरदस्त प्यार मिला है। ऑडियंस से मिले रिएक्शन के बाद इसका तीसरा सीजन धमाका कर रहा है। अब हाल का एक एपिसोड वायरल हो रहा है। इस एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद सब हैरान हो गये। इस एपिसोड में गुजरात के रहने वाले एंटरप्रेन्योर आदिल कादरी पहुंचे जिन्होंने शो की जज और कॉस्मेटिक ब्रांड शुगर की मालकिन विनीता सिंह को गले लगाने से मना कर दिया।

    गुजरात के एक लक्जरी परफ्यूम एंटरप्रेन्योर आदिल कादरी 0।5% इक्विटी के साथ 1 करोड़ रुपये के निवेश के लिए शार्क के साथ डील करने के लिए शो में गए थे। आदिल अस्थमा के मरीज है, इसलिए वह केवल छठी तक ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर सके। लेकिन उनकी कम पढ़ाई से उनके जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के उसके संकल्प में कोई बदलाव नहीं आया। उनकेपरफ्यूम की पिच ने शार्क को प्रभावित किया और अंत में विनीता के साथ डील पक्की कर दी।

    इस डील के बाद विनीता सिंह ने आदिल कादरी से उन्हें गले लगाने की रिक्वेस्ट की जिसे पिचर ने साफ़ मना कर दिया। पिचर की ये बात सुन कर सब हैरान हो गये। अब हाल में विनीता ने इसके पीछे के कारण का खुलासा हाल के पॉडकास्ट में किया। उन्होंने बताया कि आदिल कादरी ने उन्हें गले लगने से इसलिए मना किया था कि भारत के मुस्लिम कल्चर में पुरुष किसी महिला के इतने नज़दीक जा कर उन्हें गले नहीं लगा सकते।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर विनीता की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि विनीता ने आदिल को गले लगाने से पहले उनसे इजाज़त मांग कर अच्छा किया। दूसरे ने लिखा विनीता ने टीवी पर एक अच्छा उदाहरण दिया है। विनीता पिछले तीनों सीजन में नज़र आ चुकी हैं। उनके स्टाइल को ऑडियंस पसंद करती आई है।

    Tags