अशनीर ग्रोवर ने उड़ाया 'शार्क टैंक इंडिया 3' का मजाक, बोले- 'जजों का ऑडिशन...'

    शार्क टैंक इंडिया 3 का आया प्रोमो, लेकिन अशनीर ग्रोवर को नहीं आया पसंद मजाक उड़ाते हुए बोली ये बात

    अशनीर ग्रोवर ने उड़ाया 'शार्क टैंक इंडिया 3' का मजाक, बोले- 'जजों का ऑडिशन...'

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के अब तक के सबसे पॉपुलर जजों में से रहे हैं। उनके जैसे पंच कोई और शार्क जज नहीं मार पाता था। उनको दोगलापन तो इतना फेमस हुआ कि उन्होंने खुद ही इस पर किताब लिख दी। अभी भी फैंस उम्मीद करते हैं कि अशनीर वापस शो में आ जाएं। लेकिन उन्होने शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 से ही खुद को अलग कर लिया था और इसके बाद से वो दोबारा शो का हिस्सा नहीं बने। यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने बाकी शार्क्स को अनफोलो भी कर दिया है।

    अब अशनीर ने शॉर्क टैंक इंडिया के नए सीजन का मजाक भी उड़ाया है क्योंकि शो में इस बार 12 जज हो गए हैं। जजों की क्वांटिटी बढ़ती ही जा रही है। अशनीर ने मजे लेते हुए कहा है कि ये शार्क टैंक इंडिया 4 के लिए जजों का ऑडिशन है। अशनीर ने ट्विटर पर शार्क टैंक इंडिया 3 का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ''शार्क टैंक 3, शार्क टैंक 4 के लिए शार्क का ऑडिशन है। जिंदगी की एक सीख है, जो चीज पहले ही हल हो चुकी है उसे ना बदलें और और बिना वजह समस्याएं ना पैदा करें। काश क्वालिटी का हल क्वांटिटी होता।''

    कुछ लोगों ने भी अशनीर की बातों से इत्तेफाक रखा है। एक यूजर ने लिखा, ''अशनीर ग्रोवर के बगैर ये अधूरा है।'' वहीं दूसरे ने लिखा, ''क्वालिटी केवल पहले सीजन में थी। अब तो ये स्क्रिप्टेड शो लगता है।''

    अशनीर ग्रोवर भले ही दोबारा शार्क टैंक इंडिया के बाकी सीजन में नहीं आए लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बनी हुई है। वो तमाम सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर्स के साथ नजर आए। उन्होंने खुद कहा कि उन्होंने रील बनाकर ही बिजनेस जैसी कमाई की है। उन्होंने डिजीटल मीडिया की काफी तारीफ की थी। 

    Tags