टूटी टांग सही होते ही दोस्त की शादी में जोर-जोर से फ्लोर पर नाचती दिखीं श्रद्धा आर्या, फैंस बोले- आग लगा दी

    एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कमाल का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    टूटी टांग सही होते ही दोस्त की शादी में जोर-जोर से फ्लोर पर नाचती दिखीं श्रद्धा आर्या, फैंस बोले- आग लगा दी

    सीरियल कुंडली भाग्य के अंदर श्रद्धा आर्या की एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। लोग उनकी खूबसूरती और अंदाज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। सीरियल में एक्ट्रेस प्रीता का रोल निभा रही है श्रद्धा आर्य़ा जब भी सोशल मीडिया पर कुछ भी तस्वीरें या फिर वीडियोज शेयर करती हैं वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाता है। एक्ट्रेस का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वो किसी की शादी के फंक्शन में जबरदस्त तरीके से डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके डांस करने के अंदाज को देखकर आप भी ये कह उठेंगे कि लगता नहीं कि श्रद्धा का कुछ वक्त पहले पैर भी टूटा था। 

    टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दी रही हैं। वीडियो में वो सुपरहिट गाने मेरे हाथों में नौ-नौ चुड़ियां है पर जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरे यार की शादी है। आप भी यहां देखिए श्रद्धा आर्या का जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए का वीडियो। 

    श्रद्धा आर्या के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माधुरी दीक्षित की तरह लग रही हैं श्रद्धा। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- वाह-वाह क्या बात है। इसके अलावा वीडियो पर तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- कितनी प्यारी हो आप। चौथे यूजर ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड की शादी में ऐसे वाइब्स वाले डांस नहीं किया तो क्या किया। वैसे श्रद्धा आर्या अपने फैशन सेंस को लेकर भी लोगों के बीच बनी ही रहती है। फैंस का दिल कैसे जीतना है वो बखूबी जानती है।

    Tags