रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 की जान बन सकता है नागिन 6 का ये एक्टर, बिग बॉस में भी दिखाया है कमाल

    खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि नागिन 6 का एक हैंडसम एक्टर इस शो में एंट्री कर सकता है। 

    <p>खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी</p>

    खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी

    सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के बाद रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी चर्चा में मौजूद है। रोहित शेट्टी शो के अंदर कई सारे टीवी और बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्स को खतरनाक स्टंट देते हुए दिखाई देते हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना पड़ता है। वैसे तो कई सारे नाम ऐसे सामने आ चुके हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वो इस शो का हिस्सा होंगे। वहीं, इस लिस्ट में अब एक्टर सिंबा नागपाल का नाम भी शामिल हो चुका है। सीरियल नागिन 6 के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सिंबा नागपाल इस शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकतेे हैं। 

    दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंबा नागपाल को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल इसको लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया जा सकता है। फिलहाल एक्टर ने इसको लेकर हां नहीं कहा है। लेकिन उम्मीद इस बात है यदि सब कुछ सही रहता है तो एक्टर इस शो में नजर आ सकते हैं। सीरियल नागिन 6 से पहले सिंबा नागपाल बिग बॉस 16 में नजर आ चुके हैं। शो के अंदर सिंबा को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 

    खतरों के खिलाड़ी 12 इसीलिए क्या था रिजेक्ट

    बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि सिंबा नागपाल को खतरों के खिलाड़ी 12 भी ऑफर हुआ था। एक्टर सिंबा ने इस शो को क्यों रिजेक्ट किया इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। एक्टर सिंबा ने अपनी बात रखते हुए कहा था,' मैं खतरों के खिलाड़ी 12 करने का सोच रहा था, लेकिन मैं ये नहीं जानता था कि नागिन 6 की शूटिंग इतनी जल्दी शुरू हो जाएगी। मैं अब इसी शो से कमिटेड रहना चाहता हूं। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि अगर मेरी किस्मत में होगा तो आगे भविष्य में ये शो मैं जरूर करूंगा। खतरों के खिलाड़ी 12 एक इकलौत रियलिटी शो है जो मैं करना चाहता हूं।' अब देखना ये होगा कि क्या सिंबा नागपाल इस बार मिले अपने ऑफर को स्वीकारते हैं या फिर नहीं। 

    Tags