तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ब्रेक लेकर तंज़ानिया गये जेठालाल दिलीप जोशी, जानिए वजह
दिलीप जोशी ने जेठालाल के किरदार से लिया ब्रेक, जानिए क्यों?
![Dilip Joshi birthday Dilip Joshi birthday](https://imagesv2.desimartini.com/images/202305/dilip-joshi-1685100015.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
Dilip Joshi birthday
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से लगातार ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। दयाबेन-जेठालाल की कहानी से लेकर गोकुलधाम सोसाइटी अब ऑडियंस को अपनी लगने लगी है। इन 14 सालों में बहुत कुछ बदल गये। लेकिन जेठालाल को असल में छुट्टी पर जाते कम ही देखा होगा।अब जेठालाल यानी दिलीप जोशी अपने परिवार संग तंज़ानिया में छुट्टियां मना रहे हैं। एक्टर एक लंबे ब्रेक पर हैं। लेकिन सोशल मीडिया से दूरी की वजह से उनकी तस्वीरें सामने नहीं आई है।
दिलीप जोशी स्वामीनारायण में अपनी आस्था रखते हैं। इसलिए वो अपने परिवार के साथ तंज़ानिया में स्थित अपने स्वामीनारायण के मंदिर गए हुए हैं। दारेसलाम में एक इवेंट का आयोजन किया गया है जिसमें दिलीप जोशी को निमंत्रण भेजा गया था। इस निमंत्रण की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी थी।
वहीं शो में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। जेठालाल के किरदार को गणपति की आरती के बाद इंदौर जाता दिखाया गया था। इसी सीन के बाद एक्टर शो से छुट्टी पर चले जाते हैं। फ़िलहाल एक्टर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं फैंस शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।