क्या देबिना बनर्जी देगी लड़के को जन्म? एक्ट्रेस के इस वर्कआउट वीडियो को देखकर फैंस ने लगाया अंदाज

    एक्ट्रेस देबिना बनर्जी फिर से एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अपने वर्कआउट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। 

    <p>वर्कआउट करती हुई देबिना बनजी</p>

    वर्कआउट करती हुई देबिना बनजी

    टीवी एक्ट्रेस देबिना बनजी ने अपने पहले बच्चों के लिए बहुत सारी मुश्किले झेली थी। पहली बेटी की जन्म के बाद एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। लोगों ने इसको लेकर देबिना पर कई सवाल खड़े किए थे, लेकिन देबिना ने उन्हें करारा जवाब दिया था। इन सबके बीच देबिना दोबारा प्रेग्नेंट होने पर अपना ख्याल अच्छी तरह से रख रही है। वो वर्कआउट करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इससे जुड़ी झलक खुद देबिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो जिम के अंदर फुल वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट्स पहने हुए दिखाई दी हैं। देबिना का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस हल्के-फुल्के वर्कआउट को करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए देबिना ने कैप्शन में लिखा- ,’मैं अपने प्रशिक्षक @mindbodydesign_newyou की मदद से अपने आसान-आसान कसरत को कैसे मैनेज करती हूं, इसकी एक झलक। इन दिनों मैं सब के बारे में हूं…एक स्वस्थ शरीर, शांत मन और अपने आप को प्यारे लोगों के झुंड के साथ !!! मैं और मेरा बच्चा अंदर-बाहर से स्वस्थ हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी फिटनेस का ध्यान रखें।’

    देबिना देगी लड़के को जन्म?

    देबिना ने इस नए वीडियो पर कई सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस भी जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए देबिना को सुपर मॉम बताया है। वहीं, एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि देबिना के पेट में जो बच्चा है वो लड़का है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- खूबसूरत। 

    Tags