HT India's Most Stylish 2022: अनिल कपूर ने अपनी पुरानी तस्वीर देख कर कहा 'रणवीर सिंह मुझसे इंस्पायर्ड है'

    कुछ ने ओने अलग स्टाइल से नया ट्रेंड ही सेट कर दिया। इस खास अवार्ड शो में एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े सितारे जैसे अनिल कपूर, गुलशन ग्रोवर, तनिषा मुखर्जी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शहनाज़ गिल, रश्मि देसाई, रसिका दुग्गल, हैली शाह, अनु मलिक जैसी सितारे पहुंचे।

    HT India's Most Stylish 2022: अनिल कपूर ने अपनी पुरानी तस्वीर देख कर कहा 'रणवीर सिंह मुझसे इंस्पायर्ड है'

    आज मुंबई में हिंदुस्तान टाइम्स का सालाना अवार्ड फंक्शन ‘इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश 2022 ’ का प्रोग्राम धमाकेदार तरीके से शुरू हो गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों को उनके स्टाइल, फैशन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। ये वही स्टार्स हैं जो दुनिया की परवा किये बिना वहीं पहनते-ओढ़ते हैं जो इनका मन करता है। कुछ ने ओने अलग स्टाइल से नया ट्रेंड ही सेट कर दिया। इस खास अवार्ड शो में एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े सितारे जैसे अनिल कपूर, गुलशन ग्रोवर, तनिषा मुखर्जी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शहनाज़ गिल, रश्मि देसाई, रसिका दुग्गल, हैली शाह, अनु मलिक जैसी सितारे पहुंचे।

    इस अवार्ड नाईट में एक्टर अनिल कपूर को मोस्ट स्टाइल लीजेंट (मेल) अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर स्टेज पर एक्टर के फैशन से जुड़ी कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखाई गई जिसे देख कर उन्हें कमेंट करना था। यहां अपनी एक पुरानी तस्वीर को देख कर अनिल कपूर ने कहा कि उनके फैशन से ही रणवीर सिंह इंस्पायर्ड हैं। देखिये ये वीडियो-

    उम्मीद है रणवीर सिंह अनिल कपूर के इस कमेंट पर जरुर जवाब देंगे। वहीं अनिल कपूर हमेशा की तरह पूरे तरह जोश में नज़र आ रहे हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को हाल में फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में वरुण धवन, कियारा अडवाणी और नीतू कपूर के साथ देखा गया था। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला। अब अनिल अपने अगले प्रोजेक्ट पर लग गये हैं। इस बीच उनके नाना बनने की भी खबर सामने आई है। बेटी सोनम कपूर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आहूजा और कपूर परिवार में नन्हे मेहमान के आने की ख़ुशी अभी से मनाये जाने लगी है। सब इंतजार में बैठे हैं। वहीं सोनम हाल में ही लंदन से मुंबई अपने परिवार के पास आ गई हैं। अगले कुछ दिनों में एक्ट्रेस गुड न्यूज़ देंगी।

    Tags