फ्लॉप 'लाइगर' के बाद करण जौहर ने विजय देवरकोंडा को ऑफर की ये फिल्म, एक्टर होंगे राजी?

    करण जौहर और विजय देवरकोंडा ने एक बार फिर से अपने नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। हालांकि लाइगर फ्लॉप होने के बाद दोनों के बीच खटास की खबरें आई थीं।

    फ्लॉप 'लाइगर' के बाद करण जौहर ने विजय देवरकोंडा को ऑफर की ये फिल्म, एक्टर होंगे राजी?

    कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। फिल्म थिएटर्स पर रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ये विजय की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म थी। इसे पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद पुरी जगन्नाथ और विजय के बीच खटपट की खबरें सामने आई। ये भी कहा गया कि अब विजय पुरी की अगली फिल्म जन गण मन में भी काम नहीं करेंगे। विजय की कुछ ऐसी ही खटपट की खबरें करण जौहर के साथ भी सामने आई थीं। 

    हालांकि अब करण जौहर और विजय देवरकोंडा के बीच सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर ने विजय देवरकोंडा एक रोमांटिक फिल्म ऑफर की है और इसमें एक नई लव स्टोरी दिखाई जाएगी। करण जौहर इस बार रिस्क नहीं लेना चाहते और इसलिए उन्होंने ऐसा प्लान बनाया है। हालांकि विजय ने फिल्म के लिए हां किया है या नहीं, अभी ये फाइनल नहीं है। 

    फिलहाल विजय के वर्कफ्रंट की बात करें को एक्टर अब सामंथा रुथ प्रभू के साथ अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसके अलावा विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों मे हैं। उनके और रश्मिका मंदाना के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। हालांकि रश्मिका ने इस बारे में बात तो की लेकिन कुछ खुलकर नहीं बताया। हाल ही में ये कपल मालदीव में छुट्टियां मनाकर आया है। जब दोनों वापस आए तो एयरपोर्ट पर साथ नहीं दिखे। दोनों ने बाहर अलग अलग एंट्री मारी। लेकिन रश्मिका अपने इंटरव्यू में साफ कर चुकी थीं कि वो विजय और कुछ और लोग सब साथ में मालदीव की ट्रिप पर गए हैं।

    Tags