अक्षरा सिंह के रैप पर फिदा हुए अरविंद कल्लू, कर दिया ये धांसू कमेंट

    अक्षरा सिंह का ये रैप सुनकर भोजपुरी स्टार भी फिद हो गए हैं। आपने सुना?

    अक्षरा सिंह के रैप पर फिदा हुए अरविंद कल्लू, कर दिया ये धांसू कमेंट

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह न सिर्फ फिल्मों और गानों के लिए जानी जाती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब रंग जमाती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों अपनी कई वीडियोज से फैंस को एंटरटेन किया है और अब उन्होंने जो वीडियो पोस्ट की है उस पर तो दूसरे भोजपुरी स्टार भी फिदा हो गए हैं। अक्षरा ने एक रैप पर लिप्सिंग करते हुए वीडियो शेयर की है। इसके बोल हैं- लड़की लड़की जाने के कमजोर बानी का। एक्ट्रेस ने उस लड़की को शाबाशी दी है, ये जिसका रैप है। साथ ही लिखा है कि वो खूब आगे बढ़ें और तरक्की करें।

    अब इस वीडियो पर भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का रिएक्शन आया है। उन्होंने फायर वाले इमोजी शेयर किए हैं। इस वीडियो के बाद फैंस अक्षरा की बड़ी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इंडिया नंबर 1 एक्ट्रेस।'' दूसरे ने लिखा, ''जियो शेरनी।'' इसी तरह एक और कमेंट में लिखा गया, ''बहुत हार्ड।'' इसी तरह की कमेंट्स से लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के बीते दिनों एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हुए हैं। उनका गाना कमरिया पतरे पतरे धमाल मचा रहा है। अक्षरा सिंह लहंगा पहने हॉट अवतार में नजर आई थीं। उनका बिंदास और कातिलाना अंदाज फैंस को पसंद आया था। इससे ठीक पहले उनका गाना पिया के झुलुफ़िया आया था। गाने में वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में दिखती हैं और फिर उन्हें एक मॉडल से ही प्यार हो जाता है जो कि उन्हीं का दोस्त होता है। 

    वैसे तो गानों के साथ साथ अक्षरा की रील खूब वायरल होती है। बुधवार को ही एक्ट्रेस ने साड़ी और ब्लाउज पहनकर कमाल दिखाया था। अपनी अदाएं दिखाते हुए एक्ट्रेस ने एक गाने पर रील बनाई थी और उसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

    Tags